सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Shares Siliguri Rally Video, Says West Bengal Mood Clearly Favors BJP

PM मोदी का सिलीगुड़ी से संदेश: 'बंगाल का मिजाज BJP के साथ', वीडियो साझा कर बोले- लोगों के दिल-दिमाग में भाजपा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Shivam Garg Updated Sun, 12 Apr 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार

सिलीगुड़ी की रैली के बाद पीएम मोदी के बयान ने बंगाल की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। वीडियो शेयर कर उन्होंने जहां जनता के समर्थन का दावा किया, वहीं विपक्ष पर तीखा हमला भी बोला।

PM Modi Shares Siliguri Rally Video, Says West Bengal Mood Clearly Favors BJP
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में हुई विशाल जनसभा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल का मिजाज अब साफ तौर पर भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रहा है। वीडियो में वे हेलीपैड के पास खड़े होकर समर्थकों की भीड़ की वीडियोग्राफी कर रहे थे। तस्वीरों में भारी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए हेलीपैड के पास पहुंचे थे। पीएम मोदी ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया 'पश्चिम बंगाल का मिजाज देखने के लिए, यहां सिलीगुड़ी आइए। लोगों के दिलों-दिमाग में सिर्फ एक ही पार्टी है- भाजपा।'

Trending Videos

 
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जनता का प्यार और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने यह भी कहा कि वह हर पल देश और जनता के लिए समर्पित हैं। पीएम मोदी ने टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों में उत्तर बंगाल के विकास को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी, जो नॉर्थ बंगाल का गेटवे है, उसे बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और उद्योग के मामले में पीछे रखा गया।

ममता बनर्जी की पार्टी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा टीएमसी वालों कान खोलकर सुन लो, 4 मई के बाद भाजपा सरकार बनेगी और 15 साल का पाई-पाई का हिसाब देना पड़ेगा। उन्होंने कहा 'टीएमसी सरकार अपने 15 साल पूरे कर चुकी है। 15 साल में बर्बादी आपने देखी है। मैं यहां काफी नौजवानों को देख रहा हूं। इनमें से अधिकांश साथी 15 साल पहले शायद पहली कक्षा में पढ़ते होंगे और इस चुनाव में आप बंगाल का भविष्य तय करने जा रहे हैं, आप वोट करने जा रहे हैं। ये किसी के भी काम और करतूतों के मूल्यांकन का बहुत बड़ा समय होता है। लेकिन टीएमसी ने काम नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ काले कारनामे ही किए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed