सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam assembly election 2026 himanta biswa sarma says no local votes for congress ahead of

असम में चुनाव: सियासी हलचल बढ़ी, CM हिमंत बोले- घुसपैठियों को छोड़कर राज्य में सभी भाजपा को देंगे वोट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 26 Mar 2026 10:08 AM IST
विज्ञापन
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में कोई भी स्थानीय भारतीय कांग्रेस को वोट नहीं देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने असम की तस्वीर बदल दी है। 

assam assembly election 2026 himanta biswa sarma says no local votes for congress ahead of
हिमंत बिस्वा सरमा, असम सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को विपक्षी दल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में कोई भी स्थानीय मूल भारतीय कांग्रेस को वोट नहीं देगा। बता दें कि असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होना है।
Trending Videos


गुवाहाटी में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में असम की स्थिति पूरी तरह बदल गई है। उन्होंने कहा कि आज लोग अपनी मजबूत संस्कृति और विरासत पर आधारित एक नया असम देख रहे हैं। सरमा के अनुसार, बांग्लादेशी घुसपैठियों को छोड़कर राज्य के सभी लोग भाजपा के साथ हैं। उन्होंने कहा कोई भी स्थानीय मूल भारतीय कांग्रेस का साथ नहीं देंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आगे कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कांग्रेस भारत में कभी सरकार नहीं बना सकती। उन्होंने तंज कसते हुए कहा जब भी कांग्रेस सरकार बनाएगी, तो वह पाकिस्तान या बांग्लादेश में हो सकती है। उन्होंने सवाल किया कि जब कांग्रेस का भारत में कोई भविष्य नहीं है, तो कोई उस पार्टी में क्यों जाना चाहेगा। सरमा की ये टिप्पणियां आगामी चुनावों से पहले राज्य में लगातार बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच आई हैं।

ये भी पढ़ें: Bus Fire Accident: आंध्र प्रदेश में बड़ी दुर्घटना, लॉरी से टकराई बस; हादसे में 14 लोगों की मौत, कई जिंदा जले

असम में इस बार मुख्य मुकाबला सत्ताधारी एनडीए और कांग्रेस के बीच है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अपनी पारंपरिक सीट जालुकबारी से चुनाव मैदान में उतरेंगे। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और 4 मई को वोटों की गिनती होगी। भाजपा की नजर लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने पर है।

पिछले चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2021 में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन (एनडीए) ने 75 सीटें जीती थीं, जिसमें अकेले भाजपा को 60 सीटें मिली थीं। वहीं, कांग्रेस और उसके सहयोगियों को भारी हार का सामना करना पड़ा था और वे केवल 16 सीटों पर सिमट गए थे। पिछले चुनाव में राज्य के 2.2 करोड़ मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था और 86.2 प्रतिशत मतदान हुआ था।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed