{"_id":"69c27d1842cd4e5192027e8f","slug":"assam-assembly-election-nomination-of-congress-candidates-in-cm-s-seat-two-others-rejected-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम विधानसभा चुनाव: सीएम सरमा की सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज, दो अन्य की भी उम्मीदवारी रद्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम विधानसभा चुनाव: सीएम सरमा की सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज, दो अन्य की भी उम्मीदवारी रद्द
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी।
Published by: Nirmal Kant
Updated Tue, 24 Mar 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी का झंडा
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन
असम में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के तीन उम्मीदवारों का नामांकन खारिज कर दिया गया है। इनमें जालुकबारी सीट शामिल है, जहां मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
किन तीन नेताओं के नामांकन पत्र खारिज हुए?
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, शाम साढ़े चार बजे तक कुल 18 नामांकन पत्र रद्द किए गए हैं। लेकिन जांच की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। जिनके नामांकन खारिज हुए हैं, उनमें आनंद नराह (धकुआखाना), निर्मल लंगथासा (हाफलोंग) और बिदिशा नियोग (जालुकबारी) शामिल हैं।
नंदिता गार्लोसा ने कांग्रेस से जमा किया नामांकन पत्र
धकुआखाना सीट पर वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व मंत्री नबा कुमार डोले का कब्जा है। हाफलोंग सीट के लिए नंदिता गार्लोसा की कांग्रेस से उम्मीदवारी को स्वीकार किया गया है। नंदिता रविवार रात को विपक्षी दल में शामिल हुईं और अगले ही दिन उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वह भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं। ईसीआई की वेबसाइट पर नामांकन खारिज करने के कारण नहीं बताए गए हैं।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने ट्रांसजेंडर विधेयक का किया विरोध, राहुल गांधी बोले- यह सांविधानिक अधिकारों पर सीधा हमला
अन्य दलों के नेताओं के नामांकन भी रद्द
इसके अलावा, अब तक जिन अन्य उम्मीदवारों का नामांकन खारिज किया गया है, उनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के तीन-तीन उम्मीदवार, एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) और अपनी जनता पार्टी के एक-एक उम्मीदवार और आठ स्वतंत्र उम्मीदवार शामिल हैं।
राज्य में कब होंगे चुनाव और मतगणना?
126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 815 से अधिक उम्मीदवारों ने कुल 1389 नामांकन पत्र जमा किए थे, जिनमें कई उम्मीदवारों ने एक से अधिक सेट के नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव 9 अप्रैल को होंगे और मतों की गिनती चार मई को की जाएगी। उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 26 मार्च है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन