सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Assam Assembly Elections PM Modi Kokrajhar Speech Highlights BJP Congress development works hindi news updates

PM Modi Assam Speech Highlights: पीएम ने असम दौरे पर कांग्रेस पर चुन-चुन कर प्रहार किए, डबल इंजन सरकार पर जोर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Fri, 13 Mar 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम दौरे पर पहुंचे। यहां उन्हें कोकराझार में एक रैली को संबोधित करना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया और डबल इंजन सरकार पर जोर दिया। पीएम मोदी ने अपने भाषण में किन बातों पर जोर दिया? जानिए इस खबर में

Assam Assembly Elections PM Modi Kokrajhar Speech Highlights BJP Congress development works hindi news updates
कोकराझार में पीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन - फोटो : एक्स@भाजपा लाइव
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के कोकराझार की जनता से मुखातिब हुए। कुछ ही हफ्ते बाद इस राज्य में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। ऐसे में पीएम मोदी ने भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का समर्थन करने की अपील करते हुए जनता के सामने बीते कुछ वर्षों मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को भी रेखांकित किया। पीएम मोदी ने अपने वर्चुअल संबोधन के दौरान सबसे पहले खराब मौसम के कारण कोकराझार न आ सकने को लेकर अफसोस जताया। उन्होंने कहा, 'मौसम खराब होने की वजह से मैं कोकराझार नहीं आ पा रहा हूं। मैं आप सभी का क्षमाप्रार्थी हूं। यहां गुवाहाटी से ही आपसे संवाद संभव हुआ है।'

Trending Videos


'बड़ी संख्या में माताएं-बहनें भी आशीर्वाद देने आई हैं'
असम की जनता से सीधे जुड़ाव न होने को लेकर खेद प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मैं दिल्ली से निकला था आपके पास आने के लिए, लेकिन मुझे गुवाहाटी में ही उतरना पड़ा और अब मैं यहां से आपके दर्शन भी कर रहा हूं और आपसे बात भी कर रहा हूं। जहां भी मेरी नजर पहुंच रही है, मुझे लोग ही लोग नजर आ रहे हैं और इतनी बड़ी संख्या में माताएं-बहनें भी आशीर्वाद देने आई हैं। आपका ये प्यार मुझ पर कर्ज की तरह है और मेरा हमेशा प्रयास रहा है कि इस कर्ज को मैं आपकी सेवा करके और इस क्षेत्र का विकास करके चुकाऊं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बोडो समुदाय की भाषा और संस्कृति पर भी चर्चा
प्रधानमंत्री ने असम की जनता से कहा, 'आपका प्यार मुझ पर एक कर्ज की तरह है, और मेरा लक्ष्य हमेशा से आपकी सेवा करके और इस क्षेत्र के विकास के लिए काम करके इस कर्ज को चुकाना रहा है। कुछ हफ़्ते पहले, मुझे गुवाहाटी में समृद्ध बोडो संस्कृति को देखने का अवसर मिला था। यह देखकर मुझे गर्व महसूस होता है कि बोडो समुदाय ने अपनी भाषा और संस्कृति को किस तरह से सहेजकर रखा है।'

4,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण
पीएम मोदी ने कहा, भाजपा-NDA की डबल इंजन सरकार असम की विरासत के संरक्षण और असम के तेज विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। आज यहां इस कार्यक्रम में ही इस क्षेत्र के विकास के लिए 4,500 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकापर्ण हुआ है। इसमें से 1,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि बोडोलैंड की सड़कों के लिए खर्च होने जा रही है।प्रधानमंत्री ने कहा कि असम माला अभियान के तीसरे चरण से असम की रोड़ कनेक्टिविटी और अधिक सशक्त होगी।

'असम शांति और विकास का नया अध्याय लिख रहा है'
पूर्वोत्तर में हो रहे बदलावों को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'कोकराझार सहित इस पूरे क्षेत्र ने बीते दशकों में बहुत कुछ सहा था, बहुत कुछ खोया था। हमने वो मुश्किल समय देखा है, जब इन पहाड़ियों में बम-बंदूक की ही गूंज सुनाई देती थी। लेकिन आज ये तस्वीर बदल रही है। आज बोडोलैंड शांति और विकास की राह पर चल पड़ा है... आज असम शांति और विकास का नया अध्याय लिख रहा है।'

पीएम मोदी बोले- बोडोलैंड कांग्रेस के विश्वासघात का साक्षी रहा है
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'दशकों तक बोडोलैंड का ये क्षेत्र कांग्रेस के विश्वासघात का साक्षी रहा है। बोडोलैंड की अनेक पीढ़ियों को कांग्रेस ने झूठे सपनों में उलझाए रखा। दिल्ली में बैठी कांग्रेस की सरकारों ने सिर्फ दिखावे के लिए कागजी समझौते किए। जब आपने देश और असम दोनों जगह से कांग्रेस को खदेड़ा और भाजपा-NDA को अवसर दिया, तो हमने ईमानदारी से प्रयास शुरू किए।'

बोडो शांति समझौते पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया
पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर भारत के लिए बीते एक दशक से अधिक समय में किए गए फैसलों का जिक्र करते हुए कहा, कांग्रेस जहां अपनी स्वार्थी राजनीति के लिए अलग-अलग समुदायों में फूट डाल देती थी, वहां भाजपा ने स्थायी शांति के लिए काम किया। इसी सोच के साथ बोडो शांति समझौता किया गया। इस समझौते में पहली बार सभी प्रमुख संगठनों और समूहों को एक साथ लाया गया।

पीएम मोदी ने डबल इंजन की सरकार पर जोर दिया
असम में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच विरोधी दल को आड़े हाथों लेते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'कांग्रेस झूठे वायदों की दुकान है और एक झूठे वादे के साथ चार सुपर झूठ गिफ्ट में देती है।क्योंकि उन वादों को पूरा करने का कांग्रेस का इरादा ही नहीं होता। वहीं आपके सामने भाजपा-NDA का मॉडल है। हमारी डबल इंजन सरकार ने जो भी कहा, उसको सच करने की ईमानदार कोशिश की है।'

ये भी पढ़ें- PM Modi Assam Visit: पीएम मोदी का कोकराझार दौरा रद्द, गुवाहाटी पहुंचे प्रधानमंत्री; जानें क्या है वजह

बोडोलैंड के लिए सरकार ने क्या किया?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, '2020 के समझौते के तहत, हमने जो भी वादे किए थे, वे लगातार प्रयासों के ज़रिए एक-एक करके पूरे किए जा रहे हैं। बोडो भाषा को 'सह-राजभाषा' का दर्जा दिया गया है।बोडोलैंड के लिए ₹1,500 करोड़ का एक विशेष विकास पैकेज दिया गया है। आज, कोकराझार में एक मेडिकल कॉलेज चल रहा है। वे सभी माताएं अपना आशीर्वाद दे रही हैं, जिनके बेटे अब घर लौट आए हैं और अपने परिवारों के साथ शांति और खुशी से रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed