{"_id":"69b40fe1e33e27cf4e0ebb07","slug":"dk-shivakumar-meets-odisha-congress-mlas-amid-horse-trading-fears-rajya-sabha-election-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: खरीद-फरोख्त की आशंका के बीच कर्नाटक पहुंचे ओडिशा के कांग्रेस विधायक, डिप्टी CM शिवकुमार से की मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियासत: खरीद-फरोख्त की आशंका के बीच कर्नाटक पहुंचे ओडिशा के कांग्रेस विधायक, डिप्टी CM शिवकुमार से की मुलाकात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर।
Published by: Nirmal Kant
Updated Fri, 13 Mar 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
सार
राज्यसभा चुनाव से पहले खरीद-फरोख्त की आशंका को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने अपनी पार्टी के ओडिशा के विधायकों को कर्नाटक भेज दिया है। इन विधायकों ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट-
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के साथ ओडिशा कांग्रेस विधायक
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
विज्ञापन
विस्तार
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को पार्टी नेताओं के साथ ओड़िशा के कांग्रेस विधायकों से वंडरला रिसॉर्ट में मुलाकात की। ये विधायक ओड़िशा में आगामी राज्यसभा चुनावों को देखते हुए खरीद-फरोख्त की आशंकाओं के बीच यहां पहुंचे हैं।
उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने क्या कहा?
वहीं, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, बंगलूरू में ओड़िशा के कांग्रेस विधायकों से मिलकर खुशी हुई। उनके साथ ओड़िशा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भक्त चरण दास भी मौजूद थे और उनसे बातचीत करने का अवसर मिला। उनकी एकता और दृढ़ संकल्प यह दर्शाता है कि कांग्रेस नेताओं का एकजुट रहकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प किसी भी प्रयास से कमजोर नहीं हो सकता।
पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि यह कदम चुनाव से पहले विधायकों की एकता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय एहतियात के तौर पर लिया गया, क्योंकि भाजपा ने राज्यसभा की सीट के लिए दूसरा उम्मीदवार उतारा, जिससे राज्य में राजनीतिक हलचल बढ़ गई।
कल सुबह चार और विधायकों के पहुंचने की संभावना: पार्टी सूत्र
कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा, विधायकों को प्रभावित करने और क्रॉस वोटिंग की आशंका के चलते, नेतृत्व ने उन्हें मतदान तक राज्य से बाहर भेजने का फैसला किया। पार्टी नेताओं ने संकेत दिया कि जल्द ही और अधिक विधायक इस समूह में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, चार और विधायकों के शनिवार सुबह तक बंगलूरू पहुंचने की संभावना है।
वर्तमान में ओड़िशा विधानसभा में कांग्रेस के पास 14 विधायक हैं और राज्यसभा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए उन्हें अतिरिक्त समर्थन की आवश्यकता है। सूत्रों ने कहा कि पार्टी नेतृत्व को चुनाव से पहले विभिन्न दलों के विधायकों के साथ संभावित राजनीतिक सौदेबाजी और लाभ देने की आशंका थी। कर्नाटक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने आए हुए विधायकों के लिए व्यवस्था की।
ये भी पढ़ें: त्रिपुरा के राज्यपाल ने निवेश पर दिया जोर, विधानसभा में बोले- चुनौतियों को अवसरों में बदलें
पार्टी सूत्रों के अनुसार, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने उनके ठहरने की व्यवस्थाओं की देखरेख की। विधायक वर्तमान में शहर से लगभग 35 किमी दूर स्थित एक मनोरंजन पार्क के रिसॉर्ट में रह रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, विधायकों के सोमवार सुबह तक वहीं रहने की उम्मीद है, इसके बाद वे राज्यसभा चुनाव में मतदान के लिए भुवनेश्वर लौटेंगे।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन