{"_id":"69bbe9485afbeea3d90d6b3e","slug":"akasa-air-s-phuket-bengaluru-flight-suffered-lightning-strike-on-wed-plane-landed-safely-in-chennai-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akasa Air: बिजली गिरने के बाद चेन्नई उतरा अकासा एयर का विमान, फुकेट से बंगलूरू आ रही थी उड़ान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Akasa Air: बिजली गिरने के बाद चेन्नई उतरा अकासा एयर का विमान, फुकेट से बंगलूरू आ रही थी उड़ान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: Nirmal Kant
Updated Thu, 19 Mar 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार
Akasa Air: खराब मौसम के बीच फुकेट से बंगलूरू जा रही अकासा एयर की उड़ान को बिजली गिरने की घटना के बाद सुरक्षित रूप से चेन्नई में उतारा गया। पायलट और चालक ने स्थापित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार स्थिति को संभाला। एयरलाइन ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-
अकासा एयर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन
विस्तार
खराब मौसम के बीच फुकेट से बंगलूरू आ रही अकासा एयर की एक उड़ान को सुरक्षित रूप से चेन्नई में उतारा गया। यह कदम बिजली गिरने की घटना के बाद उठाया गया। यह उड़ान बोइंग 737 मैक्स विमान की ओर से संचालित की जा रही थी। विमान को जांच के लिए रोक दिया गया है।
एयरलाइन ने बयान में क्या कहा?
एयरलाइन ने गुरुवार को बयान में कहा कि 18 मार्च को उड़ान क्यूपी 624 फुकेट (थाईलैंड) से बंगलूरू आ रही थी। इस दौरान विमान पर बिजली गिरने की घटना हुई। प्रतिकूल मौसम के कारण उसे चेन्नई के लिए मोड़ दिया गया था। एयरलाइन ने यह नहीं बताया कि विमान में कितने यात्री सवार थे।
ये भी पढ़ें: CDSCO के नए दिशानिर्देश: अब दवाओं के लाइसेंस के लिए डोजियर प्रणाली का पालन जरूरी, सुनिश्चित होगी गुणवत्ता
अकासा एयर ने कहा कि उसके पायलट और चालक दल (क्रू) ने स्थापित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार स्थिति को संभाला। बयान में कहा गया, विमानन क्षेत्र में बिजली गिरने की घटनाएं आम और आसानी से नियंत्रित की जा सकते वाली हैं। विमानों को इस तरह से डिजाइन और प्रमाणित किया जाता है कि वे इनका सुरक्षित तरीके से सामना कर सकें। इसमें आगे कहा गया, हमारी टीमें भी ऐसी स्थितियों को उच्चतम सुरक्षा मानकों के साथ संभालने केलिए अच्छी तरह प्रशिक्षित हैं।
एयरलाइन ने कहा कि एहतियात के तौर पर विमान को मानक इंजीनियरिंग जांच के लिए रखा गया है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन