{"_id":"69c3bc3a4cee769f980b28ad","slug":"west-asia-conflict-amid-iran-israel-tensions-government-formulates-major-plan-for-farmers-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia Conflict: ईरान-इस्राइल तनाव के बीच किसानों के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान,चौहान करेंगे बड़ी बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Asia Conflict: ईरान-इस्राइल तनाव के बीच किसानों के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान,चौहान करेंगे बड़ी बैठक
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar
Updated Wed, 25 Mar 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
सार
कृषि मंत्री चौहान ने जल्द ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कृषि मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने वैश्विक संकट का फायदा उठाकर खाद और बीजों की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में राज्य सरकारों को भी कड़े कदम उठाने के लिए कहा जाएगा।
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम एशिया में गहराते संकट के बीच बुधवार को केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कृषि क्षेत्र और किसानों के हितों की सुरक्षा पर चर्चा हुई। साथ ही, आने वाले खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई।
Trending Videos
कृषि क्षेत्र की निगरानी के लिए एक विशेष सेल बनाया गया है। जो खाद, बीज और कीटनाशकों की उपलब्धता पर हर हफ्ते रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय मंत्री को देगा, ताकि समय रहते जरूरी कदम उठाए जा सकें। बैठक में कृषि मंत्री ने कहा, सरकार किसानों को समय पर सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संकट के समय पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहें, ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया और फार्मर आईडी के काम को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि वितरण व्यवस्था पारदर्शी और प्रभावी बन सके। वैश्विक संकट का फायदा उठाकर खाद और बीजों की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में राज्य सरकारों को भी कड़े कदम उठाने के लिए कहा जाएगा।
चौहान ने जल्द ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कृषि मंत्रियों के साथ बैठक करने की बात भी कही। बैठक में बीज सुखाने के लिए जरूरी गैस और एग्रो केमिकल्स की उपलब्धता की समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि वैश्विक संकट के दौरान पैकेजिंग सामग्री, खासकर दूध और अन्य कृषि उत्पादों के लिए, किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए पेट्रोलियम मंत्रालय और संबंधित विभागों के साथ बेहतर तालमेल बनाने के निर्देश दिए गए।