सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pinarayi Vijayan possesses assets worth over 1 crore his wife also holds assets exceeding assets 90 lakh

Pinarayi Vijayan: केरल के सीएम के पास एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, पत्नी के नाम भी 90 लाख से ज्यादा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Thu, 19 Mar 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार

केरल CM पिनाराई विजयन ने धर्मदम से नामांकन में 1 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति घोषित की। पत्नी के पास 96 लाख संपत्ति है। उन पर कुल छह मामले लंबित हैं। 

Pinarayi Vijayan possesses assets worth over 1 crore his wife also holds assets exceeding assets 90 lakh
Pinarayi Vijayan - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने धर्मदम विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करते हुए एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। उन्होंने चल और अचल दोनों तरह की संपत्तियों का विवरण दिया है। विजयन तीसरी बार मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

Trending Videos

मुख्यमंत्री ने अपने हलफनामे में 45 लाख रुपये से अधिक की चल संपत्ति का उल्लेख किया है। इसमें विभिन्न बैंकों में जमा राशि और कन्नूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड सहित विभिन्न कंपनियों के शेयर शामिल हैं। उनकी अचल संपत्ति 56 लाख रुपये से अधिक है, जिसमें एक आवासीय संपत्ति और पथिरियाड अंसोम में 78 सेंट कृषि भूमि शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के नाम भी 96 लाख की संपत्ति 

उनकी पत्नी के पास 60 लाख रुपये से अधिक की चल संपत्ति है, जिसमें 80 ग्राम सोना भी शामिल है। उनकी पत्नी की अचल संपत्ति 36 लाख रुपये है। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने किसी भी देनदारी से इन्कार किया है। वित्त वर्ष 2024-25 में विजयन की आय 5.33 लाख रुपये थी, जबकि उनकी पत्नी की आय 5.77 लाख रुपये थी। विजयन ने 1963 में थालास्सेरी के सरकारी ब्रेनन कॉलेज से प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स किया था।

मुख्यमंत्री पर लंबित मामले

विजयन ने अपने हलफनामे में बताया है कि उन पर छह मामले लंबित हैं। इनमें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एक मामला है जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही एक जांच शामिल है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मामला एसएनसी-लैवलीन से संबंधित है, जिसमें केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उनके बरी होने के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अपील दायर की है। यह मामला अभी भी शीर्ष अदालत में लंबित है।

ईडी जांच का विवरण

ईडी की जांच केरल इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड (केआईआईएफबी) द्वारा बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण हेतु मसाला बॉन्ड फंड के उपयोग से संबंधित है। एजेंसी ने विजयन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। हालांकि, केरल उच्च न्यायालय ने इस नोटिस पर रोक लगा दी है। केरल में 9 अप्रैल को चुनाव होने हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed