सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam cabinet expansion: 12 ministers to be sworn in on June 5

असम में कल कैबिनेट विस्तार: 12 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ, तीन नए चेहरों को भी मिलेगी जगह

पीटीआई, गुवाहाटी। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 04 Jun 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
सार

असम में शुक्रवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा, जिसमें 12 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी और तीन नए चेहरे शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इसको लेकर क्या बताया, पढ़िए रिपोर्ट-

Assam cabinet expansion: 12 ministers to be sworn in on June 5
असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

असम में शुक्रवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। 12 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इनमें तीन नए चेहरे भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी।


कौन नए चेहरे होंगे शामिल?
नए चेहरों में अश्विनी रॉय सरकार, नीलिमा देवी और सुष्मिता बोरगोहिन शामिल हैं। सभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हैं।

केशव महंत को भी मंत्रिमंडल में जगह
असम गण परिषद (एजीपी) के केशव महंत को भी मंत्रियों की सूची में शामिल किया गया है। केशव महंत पिछली एनडीए सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। 

बिस्वजीत दैमरी भी सूची में शामिल
पिछली विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वजीत दैमरी का नाम भी नए मंत्रियों की सूची में शामिल है। बाकी सभी नेता पहले मुख्यमंत्री सरमा के मंत्रिमंडल में रह चुके हैं और सभी भाजपा से हैं। इनमें अशोक सिंघल, रानोज पेगू, बिमल बोरा, जयंत मल्ल बरुआ, कौशिक राय, कृष्णेंदु पॉल और पीयूष हजारिका शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'ममता बुलाएंगी तो मिलने जाऊंगा', टीएमसी में टूट और भाजपा की रणनीति पर क्या बोले हुमायूं कबीर?
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि असम विधानसभा के ये सभी सदस्य पांच जून 2026 को दोपहर पौने एक बजे कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे। सरमा ने 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जिसमें चार मंत्रियों ने भी उनके साथ शपथ ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed