असम: दो बच्चों वाले परिवार के लिए सरकार लाएगी विशेष योजना, नसबंदी और जनसंख्या नियंत्रण पर भी फैसला
बजट सत्र में कुछ बुनियादी योजनाओं की घोषणा की जाएंगी जिसके लाभार्थी राज्य के सभी नागरिक होंगे वहीं कुछ विशेष पैकेज की भी घोषणा होंगी जो केवल दो बच्चों वाले परिवारों को दी जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जहां देश भर में कानून बनाने की मांग उठ रही है वहीं इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बजट सत्र में कुछ बुनियादी योजनाओं की घोषणा की जाएंगी जिसके लाभार्थी राज्य के सभी नागरिक होंगे वहीं कुछ विशेष पैकेज की भी घोषणा होंगी जो केवल दो बच्चों वाले परिवारों को दी जाएंगी। स्वैच्छिक नसबंदी और जनसंख्या नियंत्रण उपायों के संबंध में भी बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री सरमा एक और बड़ा एलान करते हुए कहा कि राज्य में स्वदेशी आस्था और संस्कृति का एक नया स्वतंत्र विभाग भी होगा जो कि हमारी संस्कृति और आस्था का विशेष ध्यान रखेगा।
असम कैबिनेट में फेरबदल
असम कैबिनेट में कुछ फेरबदल किया गया है इसमें यूपीपीएल नेता उर्खाव गोरा ब्रह्म को हैंडलूम, टेक्सटाइल, सॉइल कंजर्वेशन और बोडोलैंड के कल्याण का प्रभार दिया गया। भाजपा नेता रानुज पेगू को शिक्षा, प्लेन जनजाति और पिछड़ा वर्ग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है।
सीमा पर कुछ तनाव जारी: हिमंत बिस्वा सरमा
सरमा ने कहा कि असम-नागालैंड और असम-मिजोरम दोनों सीमाओं पर कुछ तनाव जारी है। हमने संवैधानिक सीमा की सुरक्षा के लिए असम पुलिस को तैनात किया गया है। पूर्वोत्तर का प्रवेश द्वार होने के नाते हम हमेशा चर्चा के लिए तैयार रहते हैं लेकिन अपनी जमीन पर अतिक्रमण नहीं करते।
असम में डेल्टा प्लस का एक भी मामला नहीं: सरमा
अभी तक, असम में डेल्टा प्लस का एक भी मामला नहीं है। हम राज्य में जीनोमिक सीक्वेंसिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह 11 बजे पूर्वोत्तर राज्यों में टीकाकरण की स्थिति का जायजा लेने के लिए बैठक करेंगे।