सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam elections Guwahati priyanka gandhi himanta biswa sarma gaurav gogoi controversy Congress vs BJP

Assam Elections: प्रियंका गांधी CM हिमंत पर हमलावर, कहा- सामाजिक मुद्दों पर ध्यान दें, गौरव गोगोई का किया बचाव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 20 Feb 2026 02:51 PM IST
विज्ञापन
सार

गुवाहाटी में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने असम के मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने गौरव गोगोई पर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को निजी हमलों के बजाय विकास और रोजगार पर ध्यान देना चाहिए। प्रियंका ने गायक जुबीन गर्ग को राजनीति से दूर रखने की भी अपील की।

assam elections Guwahati priyanka gandhi himanta biswa sarma gaurav gogoi controversy Congress vs BJP
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को असम के गुवाहाटी मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर तीखा हमला किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि वे राज्य के विकास और युवाओं को रोजगार देने के बजाय निजी हमलों में उलझे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि शासन और विकास पर ध्यान देने की जगह मुख्यमंत्री का पूरा जोर विरोधियों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने पर है।
Trending Videos


गौरव गोगोई पर आरोपों को बताया बेबुनियाद
सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से संबंध होने के गंभीर आरोपों पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका गांधी ने सीएम सरमा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झूठे आरोपों के सहारे किसी के परिवार और बच्चों को निशाना बनाना पूरी तरह गलत है। प्रियंका ने कहा, 'झूठ फैलाकर किसी के परिवार पर हमला करने की कोई जरूरत नहीं है। इसके बजाय मुख्यमंत्री को असम की भलाई के लिए काम करना चाहिए। आज असम के युवाओं को नौकरियों और रोजगार के मौकों की सख्त जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Assam Elections: प्रियंका गांधी ने जारी की भाजपा सरकार के खिलाफ जनता की चार्जशीट, लगाए ये 20 गंभीर आरोप

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि असम की जनता गौरव गोगोई पर मुख्यमंत्री की तरफ से लगाए गए ऐसे आरोपों पर कभी भरोसा नहीं करेगी। प्रियंका ने गौरव गोगोई का बचाव करते हुए उन्हें एक सकारात्मक नेता बताया जो मूल्यों पर आधारित राजनीति में विश्वास रखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख मुख्यमंत्री डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

जुबीन गर्ग को राजनीति से दूर रखने की अपील
इस दौरान प्रियंका गांधी ने मशहूर असमिया गायक जुबीन गर्ग से जुड़े विवाद पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि कलाकारों को सियासी लड़ाई से दूर रखा जाए। उन्होंने जुबीन गर्ग को राज्य का सांस्कृतिक प्रतीक बताते हुए कहा, जुबीन गर्ग असम की आत्मा हैं। वह एक ऐसे इंसान हैं जो राजनीति से ऊपर हैं। उन पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।

राहुल गांधी के मानहानि केस पर क्या बोलीं प्रियंका?
इसके साथ ही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपने भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का बचाव किया। उन्होंने 2018 के मानहानि केस का जिक्र करते हुए कहा कि आज के राजनीतिक माहौल में सबसे ज्यादा केस झेलना एक तरह से 'सम्मान की बात' (बैज ऑफ ऑनर) बन गया है।

एजेंसियों का एक्शन सही रास्ते पर होने का सबूत
प्रियंका गांधी असम कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, अलग-अलग एजेंसियों की तरफ से निशाना बनाया जाना इस बात का सबूत है कि हम सही रास्ते पर हैं। जब उनसे राहुल गांधी की कोर्ट में पेशी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह ऐसी राजनीति है जहां झूठे केस दर्ज किए जाते हैं और लोगों को परेशान किया जाता है। हम कई वर्षों से यह सब बर्दाश्त कर रहे हैं।

प्रियंका ने कहा, 'यह एक पहचान बन गई है कि जो लोग सच, विकास और जनता के साथ खड़े होते हैं, सरकार उन पर ही सबसे ज्यादा हमले करती है। सबसे ज्यादा केस, ईडी और आईटी के छापे उसी व्यक्ति पर पड़ते हैं। यह सम्मान की बात है कि हम सही रास्ते पर हैं, इसीलिए हम पर हमले हो रहे हैं।'

ये भी पढ़ें: Amit Shah Assam Visit : गृह मंत्री अमित शाह असम पहुंचे, वाइब्रेंट विलेजेज कार्यक्रम का किया शुरुआत

सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी
मामले में राहुल गांधी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। वहां उन्होंने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ अपनी कथित टिप्पणियों से जुड़े मानहानि केस में अपना बयान दर्ज कराया। कोर्ट ने अब सुनवाई की अगली तारीख नौ मार्च तय की है। उस दिन रायबरेली से सांसद राहुल गांधी को अपने बचाव में सबूत पेश करने के लिए कहा गया है।

क्या है पूरा मामला?
यह मामला 2018 का है। स्थानीय भाजपा नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि 2018 में कर्नाटक चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता ने अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसी मामले में राहुल गांधी को कोर्ट में पेश होना पड़ा।


अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed