फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam floods: Death toll reaches 75; Amit Shah speaks to Himanta; Congress seeks special relief package.

असम बाढ़ : मृतकों की संख्या 75 पहुंची, अमित शाह ने हिमंत से की बात, कांग्रेस ने मांगा विशेष राहत पैकेज

Wed, 29 Jul 2026 07:13 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला, गुवाहाटी
डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 29 Jul 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Assam floods: Death toll reaches 75; Amit Shah speaks to Himanta; Congress seeks special relief package.
असम बाढ़ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य में इस साल बाढ़ से मरने वालों की संख्या 75 पहुंच गई है। बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से फोन पर बात कर बाढ़ की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र की ओर से राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए हरसंभव सहायता जारी रखने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री के अनुसार, शाह ने जमीनी स्थिति की जानकारी ली और कहा कि केंद्र सरकार की सभी एजेंसियां और संसाधन बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए उपलब्ध हैं। अमित शाह ने एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार मुख्यमंत्री से बाढ़ की स्थिति पर बात की है। इससे पहले 23 जुलाई को भी उन्होंने सरमा से बातचीत कर हालात की समीक्षा की थी।
विज्ञापन


कांग्रेस ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से दौरे की मांग
कांग्रेस विधायक जॉय प्रकाश दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने की मांग की। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की मांग की। दास ने कहा कि राज्य के सभी कांग्रेस विधायक अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भी लोकसभा में केंद्र से असम के लिए विशेष राहत पैकेज घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की पत्नी ने दिए एक करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी और फिल्म निर्माता रिंकी भुइयां सरमा ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त 50 स्कूलों के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। यह राशि उनकी फिल्म ‘कोकादेउता नाती अरु हाथी-2’ से होने वाली आय से दी जाएगी।


राहत अभियान जारी
मुख्यमंत्री के अनुसार, सरकार युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान चला रही है। प्रभावित गांवों तक टीमें पहुंच रही हैं। राहत शिविरों में भोजन, चिकित्सा और बच्चों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरकार बाढ़ के बाद व्यापक पुनर्वास योजना तैयार करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed