{"_id":"69f9bba96ab2cdd786059999","slug":"assam-himanta-biswa-sarma-targets-congress-pawan-khera-says-will-offer-peda-when-police-call-him-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: 'पुलिस उन्हें यहां बुलाएगी, मैं उन्हें पेड़ा खिलाऊंगा', CM सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: 'पुलिस उन्हें यहां बुलाएगी, मैं उन्हें पेड़ा खिलाऊंगा', CM सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर साधा निशाना
Tue, 05 May 2026 03:13 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 05 May 2026 03:13 PM IST
सार
असम के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर तंज कसते हुए कहा कि पुलिस उन्हें बुलाएगी और वह उन्हें पेड़ा खिलाएगे। उन्होंने दावा किया कि खेड़ा की प्रेस कॉन्फ्रेंस से उन्हें चुनाव में जीत हासिल करने में मदद मिली। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
हिमंत बिस्व सरमा, पवन खेड़ा
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब पुलिस पवन खेड़ा को उनके राज्य बुलाएगी तो वह उन्हें खूब 'पेड़े' खिलाएंगे और उन्हें धन्यवाद देंगे। उन्होंने दावा कि खेड़ा की प्रेस कॉन्फ्रेंस से उन्होंने चुनाव में जीत हासिल करने में मदद मिली।
चुनाव में जीत के बाद सरमा ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री सरमा ने कहा,जब पुलिस पवन खेड़ा को यहां बुलाएगी, तो मैं उन्हें खूब 'पेड़ा' खिलाऊंगा और इसके लिए धन्यवाद दूंगा। मुझे लगता है कि पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बहुत अच्छा काम किया, क्योंकि इससे हमें हमारी जीत में काफी मदद मिली। प्रेस कॉन्फ्रेंस की वजह से बहुत से वोट हमारी तरफ आ गए और यहां तक कि (असम कांग्रेस अध्यक्ष) गौरव गोगोई भी अपनी सीट हार गए।
उन्होंने आगे कहा, हमें कुछ नया करने की जरूरत नहीं है। पिछले 10 वर्षों में हमने असम में बहुत काम शुरू किए हैं। हम उन कामों को जारी रखेंगे और उन्हें और तेज गति से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने आगे कहा, मैं असम की जनता का धन्यवाद करता हूं। आपने प्रधानमंत्री पर जो भरोसा दिखाया है, उसके लिए हम आभारी हैं। असम में विकास की गंगा बहती रहे, इसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर डबल इंजन सरकार की तरह काम करेंगी। हिंदुओं ने हमें जितना हो सका उतना समर्थन दिया और मुझे भरोसा था कि हिंदू समाज और असमिया मुस्लिम भी हमें वोट देंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Election Analysis: असम के चुनाव परिणाम पर परिसीमन का कितना पड़ा असर, एनडीए की प्रचंड जीत की क्या है वजह?
बंगाल में जीत पर क्या कहा?
सरमा ने कहा, बंगाल की जीत पूरे देश की जीत है। बंगाल में जो देश-विरोधी गतिविधियां हो रही थीं, उनके कारण पूरे भारत और खासकर उत्तर भारत के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे थे। वहां की सीमाएं खुली थीं और अपराध खुलेआम हो रहे थे। कोई भी अपराध करके बंगाल में भागकर सुरक्षित जगह पा सकता था।