सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Assam Three suspended Congress MLAs Kamalakhya Dey Purkayastha, Basanta Das, Sashi Kanta Das join BJP

Assam Election 2026: भाजपा ने दिया कांग्रेस को झटका, असम के तीन निलंबित विधायकों को पार्टी में किया शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Love Gaur Updated Thu, 05 Mar 2026 10:04 AM IST
विज्ञापन
सार

Assam BJP: असम में कांग्रेस के तीन निलंबित विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया। गुवाहाटी स्थित भाजपा मुख्यालय में कमलाख्या डे पुरकायस्थ, बसंत दास, शशिकांत दास का पार्टी में स्वागत किया गया। वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद  पुरकायस्थ ने अपनी पुरानी पार्टी पर निशाना साधा। 

Assam Three suspended Congress MLAs Kamalakhya Dey Purkayastha, Basanta Das, Sashi Kanta Das join BJP
तीन निलंबित कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल - फोटो : ANI-वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

असम में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का परिवार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में जहां कांग्रेस की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा रविवार को औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हुए। अब इस कड़ी में तीन निलंबित कांग्रेस विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ, बसंत दास, शशिकांत दास ने भी सत्तारूढ़ दल का दामन थाम लिया।
Trending Videos


गुवाहाटी में प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया की मौजूदगी में तीन निलंबित विधायक अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कांग्रेस खाली हो जाएगी: पुरकायस्थ
वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व कांग्रेस विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ ने कहा, 'हम तीन लोग जो भाजपा में शामिल हुए हैं और इसका एक ही उद्देश्य है कि हमारे असम व राष्ट्र की सुरक्षा। असम का नागरिक होने के नाते हमें भाजपा के साथ आना है और देश व असम को आगे ले जाने के लिए भाजपा की जो नीति है उसके साथ काम करना है। आने वाले दिन में हम इस नीति को आगे ले जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के एक ही कारण तुष्टीकरण बताया। वहीं पूर्व पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि  आने वाले समय में यदि कांग्रेस ने अपनी विचारधारा नहीं बदली तो कांग्रेस खाली हो जाएगी।'

असम सीएम ने बताया बड़ा दिन
इधर, तीन निलंबित कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की प्रतिक्रिया आई। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज तीन कांग्रेस विधायक हमारी पार्टी में शामिल हुए हैं। यह भाजपा के लिए एक बड़ा दिन है। मुझे यकीन है कि ये भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों के सम्मान को दिखाता है।

सीट शेयरिंग पर सीएम का बयान
वहीं चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर सरमा ने कहा, 'कल रात हमने असम गण परिषद, बोडोलैंड पीपुल्स फोरम और राभा हासोंग जौथा संग्राम समिति के साथ अपनी बातचीत पूरी कर ली है। तो जहां तक NDA की बात है, सीट शेयरिंग पर हमारी बातचीत अब पूरी हो गई है। लेकिन हमें केंद्रीय संसदीय समिति से मंजूरी लेनी होगी। इसलिए आधिकारिक घोषणा में दो से चार दिन लगेंगे।

ये भी पढ़ें: Rajya Sabha Polls: कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों की सूची की जारी, अभिषेक मनु सिंघवी सहित इन नेताओं के नाम का एलान

केंद्रीय मंत्री पवित्रा मार्गेरिटा का बयान
इससे पहले केंद्रीय मंत्री पवित्रा मार्गेरिटा ने कहा, 'अन्य अलग-अलग पार्टियों के लोग, खासकर कांग्रेस के लोग आज भाजपा में शामिल हुए हैं और हमारे नेतृत्व को अपना समर्थन दिखा रहे हैं। वे हमारी विचारधारा के लिए समर्थन दिखा रहे हैं और वे हमारे साथ शामिल हो रहे हैं। हम यह भी बता दें कि सिर्फ असम में हमारी राजधानी गुवाहाटी में ही नहीं, बल्कि हमारे राज्य के अलग-अलग हिस्सों, कोनों में भी, अलग-अलग स्तर से, अलग-अलग पदाधिकारी और दूसरी राजनीतिक पार्टियों के सदस्य, खासकर कांग्रेस से सदस्य भाजपा में शामिल हो रहे हैं।'

अन्य वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed