सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Election 2026 Polling Puducherry States Voting Percentage Security Arrangements V narayanasamy

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव: पूर्व सीएम नारायणसामी ने किया मतदान, कहा- इंडिया गठबंधन के लिए स्थिति बहुत अनुकूल

न्यूज डेस्क Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 09 Apr 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार

पुडुचेरी में 30 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान जारी है। सुबह सात बजे शुरू हुई वोटिंग में मतदाता उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जबकि प्रशासन को उम्मीद है कि इस बार मतदान प्रतिशत 2021 के रिकॉर्ड को पार कर सकता है।

Assembly Election 2026 Polling Puducherry States Voting Percentage Security Arrangements V narayanasamy
वोटिंग - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में 30 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। मतदाता अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। पूरे प्रदेश में कुल 1,099 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां गुरुवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा।
Trending Videos


पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने आम नागरिकों की तरह मतदान केंद्र पर कतार में खड़े होकर अपना वोट डाला। मतदान के बाद नारायणसामी ने कहा कि वोट डालना भारत के हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि पुडुचेरी में चुनावी स्थिति इंडिया गठबंधन के लिए बहुत अनुकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वर्तमान में यहां अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस (AINRC) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार सत्ता में है। मुख्यमंत्री एन. रंगासामी की इस सरकार को भारतीय जनता पार्टी का समर्थन हासिल है। सभी प्रमुख दलों के बीच सत्ता के लिए जोरदार टक्कर होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: Puducherry Nila Robot: मतदान केंद्र पर AI रोबोट से स्वागत, मतदाताओं के आकर्षण का केंद्र बनी नीला, जानिए

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी जवाहर ने बताया कि प्रशासन ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। पुडुचेरी के कलेक्टर ए कुलुथुंगन ने कहा कि लोग बड़े उत्साह के साथ वोट डालने आ रहे हैं। सुबह-सुबह ही मतदाताओं की भारी भीड़ देखना सुखद है। मतदान शुरू होने से पहले सभी केंद्रों पर मॉक पोल की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई थी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2,791 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 30 कंपनियां भी सुरक्षा में सहयोग कर रही हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए कुल 4,836 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने 209 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और पांच को अत्यंत संवेदनशील घोषित किया है। इन जगहों पर सूक्ष्म पर्यवेक्षक और सुरक्षा बल बारीकी से नजर रख रहे हैं।

बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की सहायता के लिए 2,000 छात्र स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है। चुनाव प्रचार के दौरान निगरानी टीमों ने 8.4 करोड़ रुपये की संदिग्ध सामग्री जब्त की। इसमें 6.7 करोड़ रुपये का सोना, 77 लाख रुपये नकद और 68 लाख रुपये की शराब शामिल है। साल 2021 के चुनाव में यहां 82 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस बार मतदान का प्रतिशत पिछले रिकॉर्ड को तोड़ सकता है।

मुख्यमंत्री रंगास्वामी ने किया जीत का दावा
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी ने अपना वोट डालने से पहले मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी पर्याप्त सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीपी रामलिंगेम ने भी एनडीए की जीत का दावा किया है। रामलिंगेम राजभवन सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed