सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Election Result 2019: SKM won in Sikkim, Chamling defeat after 25 year

विधानसभा चुनाव परिणाम 2019: सिक्किम में टूटा 25 साल का रिकॉर्ड, चामलिंग की पार्टी हारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Fri, 24 May 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Assembly Election Result 2019: SKM won in Sikkim, Chamling defeat after 25 year
पवन कुमार चामलिंग - फोटो : File Photo

सिक्किम में लंबे समय से ही क्षेत्रीय पार्टियों का दबदबा रहा है। इस बार भी यहां यही नजारा दिखा। लेकिन हैरानी की बात ये रही कि 25 साल से सत्ता में काबिज पवन कुमार चामलिंग की सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट पार्टी (एसडीएफ) को हार नसीब हुई। वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने जीत हासिल की है। 


loader

सिक्किम में लंबे समय से ही क्षेत्रीय पार्टियों का दबदबा रहा है। इस बार भी यहां यही नजारा दिखा। लेकिन हैरानी की बात ये रही कि 25 साल से सत्ता में काबिज पवन कुमार चामलिंग की सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट पार्टी (एसडीएफ) को हार नसीब हुई। वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने जीत हासिल की है। 

चामलिंग की एसडीएफ पार्टी ने 32 में से 15 सीट हासिल की हैं। जबकि 2013 में अस्तित्व में आए एसकेएम ने 17 सीटें हासिल की हैं। बहुमत के लिए भी 17 सीटें ही चाहिए। यहां राष्ट्रीय पार्टियों की स्थिति उतनी मजबूत नहीं है। साल 1994 से एसडीएफ के नेता पवन कुमार चामलिंग राज्य के मुख्यमंत्री थे।



चामलिंग पांच बार मुख्यमंत्री रहे हैं। उनकी पार्टी की हार से राज्य में 25 साल का दौर खत्म हो गया है। लेकिन चामलिंग ने जिन दो सीटों पर चुनाव लड़ा वहां उन्होंने जीत हासिल की है। पवन कुमार चामलिंग ने विधानसभा की दोनों सीटों पर जीत हासिल कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चामलिंग ने नामची सिंह थांग और पकलोक विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा था।

उन्होंने नामची सिंह थांग सीट से 377 मतों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं पकलोल से उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के खड़क बहादुर राय को 2,899 वोट से परास्त कर दिया।

2014 में क्या थी स्थिति?

2014 में हुए विधानसभा चुनावों में एसडीएफ को 22 सीटें मिली थीं। वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) को 10 सीटें मिली थीं। इससे पहले 2009 में हुए चुनावों में चामलिंग की पार्टी को पूरी 32 सीटें मिली थीं। वहीं राष्ट्रीय पार्टियों की स्थिति यहां बिल्कुल मजबूत नहीं है। 

पवन कुमार चामलिंग
पवन कुमार चामलिंग - फोटो : File Photo
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed