सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Attempt to attack police station in Bengal to free Jahangir Khan; police disperse crowd using a lathi-charge

बंगाल के फलता में बवाल: जहांगीर खान को छुड़ाने के लिए थाने पर हमले की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 17 Jun 2026 10:04 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल के फलता में गिरफ्तार टीएमसी नेता जहांगीर खान को छुड़ाने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक सड़कों पर उतर आए। पुलिस और केंद्रीय बलों ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। जहांगीर खान पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

Attempt to attack police station in Bengal to free Jahangir Khan; police disperse crowd using a lathi-charge
बंगाल में जहांगीर खान की गिरफ्तारी पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल के फलता इलाके में मंगलवार को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। यहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बाहुबली नेता जहांगीर खान उर्फ 'पुष्पा' को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। कहा जा रहा है कि जहांगीर खान की पत्नी इस भीड़ की अगुवाई कर रही थीं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला करने की पूरी योजना बना ली थी।


जैसे ही भीड़ ने फलता के शातोल कालसा इलाके में हंगामा शुरू किया, पुलिस और केंद्रीय बल तुरंत हरकत में आ गए। प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में थाने की ओर बढ़ रहे थे, जिन्हें रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला। स्थिति को काबू में करने के लिए जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से प्रदर्शनकारियों में भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग तो जवानों से बचने के लिए पास के तालाब में ही कूद गए। इस पूरे घटनाक्रम के कई अपुष्टि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं अमर उजाला इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन वीडियो में पुलिस भीड़ को खदेड़ती नजर आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहांगीर खान पर हत्या और रंगदारी जैसे कई गंभीर मामले दर्ज
जहांगीर खान का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। उन्हें हाल ही में भारत-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया था। उन पर हत्या और रंगदारी जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने फलता की सड़कों पर उनकी दो बार परेड भी कराई थी। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पुलिस ने जहांगीर खान की कमर में रस्सी बांधी हुई थी और वह सड़क पर चलते हुए लोगों से कान पकड़कर माफी मांग रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bangladesh: कट्टरपंथियों की धमकी के बाद रुका भगवान राम की मूर्ति का निर्माण कार्य, ढहाने की दी थी चेतावनी


जहांगीर खान का राजनीतिक सफर
जहांगीर खान का राजनीतिक सफर भी विवादों में रहा है। उन्होंने पिछले महीने फलता विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, 21 मई को होने वाले दोबारा मतदान से ठीक पहले उन्होंने अचानक चुनाव से हटने का फैसला कर लिया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने क्षेत्र के विकास के लिए विशेष पैकेज का वादा किया है, इसलिए वह पीछे हट रहे हैं। टीएमसी ने उनके इस फैसले को पार्टी के साथ धोखा बताया। वहीं, टीएमसी के अंदर भी इस बात को लेकर काफी नाराजगी थी कि खान के खिलाफ पहले सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा बल तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed