{"_id":"6a321579979dc0dca409acd7","slug":"bengaluru-instagram-friendship-turns-live-in-relationship-now-murder-crime-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया के प्यार का खौफनाक अंत: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर लिव-इन में रहे; अब बंगलूरू में मर्डर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोशल मीडिया के प्यार का खौफनाक अंत: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर लिव-इन में रहे; अब बंगलूरू में मर्डर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:03 AM IST
विज्ञापन
सार
बंगलूरू में एक लिव-इन पार्टनर ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जान-पहचान के बाद प्यार हुआ था और दोनों छह महीने से लिव-इन रिश्ते में रह रहे थे।
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बंगलूरू पुलिस ने एक 27 साल के युवक को गिरफ्तार किया है, उस पर अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या का आरोप है। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। जिसमें गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। गौरतलब है कि दोनों की जान-पहचान सोशल मीडिया के जरिेए हुई थी।
क्या है मामला
कर्नाटक के हासन जिले के सकलेशपुर की निवासी 20 साल की अनुषा की इंस्टाग्राम पर सकलेशपुर के ही रहने वाले 27 साल के शरत से जान-पहचान हुई थी। धीरे-धीरे ये जान-पहचान प्यार में बदल गई और दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। दोनों ने बंगलूरू के मल्लेश्वरम इलाके में एक मकान किराए पर लिया और लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। शरद पानी के टैंकर का ड्राइवर था।
पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच शनिवार की रात किसी बात पर बहस हुई। बहस झगड़े में बदल गई और गुस्से में आकर शरत ने अनुषा की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मकान का ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। आरोपी ने अपने एक वकील मित्र को फोन करके घटना की जानकार दी। जिसके बाद वकील ने पुलिस को सूचित किया। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की की लाश बरामद की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अभी तक हत्या के पीछे की असल वजह का पता नहीं चल पाया है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
हाल ही में भी बंगलूरू में एक लिव-इन पार्टनर ने अपनी प्रेमिका की कर दी थी हत्या
बंगलूरू में हाल ही में सिक्किम की रहने वाली एक महिला की भी उसके प्रेमी ने हत्या कर दी थी। महिला की पहचान 22 साल की अति हंगमा सुब्बा के रूप में हुई थी। वह अपने प्रेमी दार्जिलिंग के रहने वाले पूर्बा लेपचा के साथ लिव इन में रह रही थी। दोनों करीब एक माह पहले ही बंगलूरू में रहने आए थे और डोड्डाकन्नाहल्ली इलाके में एक मकान में किराए पर रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच किसी बात पर बहस हुई और इसी दौरान युवक ने महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। युवक को शक था कि लड़की के किसी और व्यक्ति से संबंध हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।