सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Road Accident Updates Vadodra Bus Truck Collission casualties injuries exgratia condolence hindi news

Gujarat Road Accident: वडोदरा में भीषण सड़क हादसा: बस ने ट्रक को मारी टक्कर, छह की मौत, 20 घायल

पीटीआई, वडोदरा। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Wed, 17 Jun 2026 09:00 AM IST
विज्ञापन
सार

गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक निजी बस ने राजमार्ग पर खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और करीब 20 अन्य घायल हो गए।

Gujarat Road Accident Updates Vadodra Bus Truck Collission casualties injuries exgratia condolence hindi news
वडोदरा में सड़क हादसा (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वडोदरा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बस और ट्रक की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि यह हादसा वडोदरा-हालोल राजमार्ग पर कोटंबी गांव के पास बुधवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। राजस्थान से गुजरात के सूरत जा रही एक लग्जरी बस ने खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में टक्कर मारी।



वडोदरा में बस और ट्रक की टक्कर पर पुलिस ने क्या कहा?
हादसे के संबंध में वडोदरा जिला पुलिस अधीक्षक सुशील अग्रवाल ने इस घटना की जानकारी दी। अग्रवाल ने बताया कि ट्रक सड़क किनारे खड़ा था और उसका चालक टायर का दबाव जांच रहा था। तभी तेज रफ्तार बस ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह कुचल गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 20 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बस में यात्रा कर रहे अधिकांश यात्री राजस्थान के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत और बचाव अभियान जारी
जारोद पुलिस स्टेशन के कर्मी दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को निकालने और बचाव अभियान शुरू किया। बस को हुए भारी नुकसान को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को भी बुलाया गया। एनडीआरएफ के जवानों ने बचाव प्रयासों में सक्रिय रूप से सहायता की।
विज्ञापन


दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही पुलिस
पुलिस अधीक्षक अग्रवाल ने बताया कि इस भीषण सड़क हादसे की आगे की जांच जारी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए गहनता से पड़ताल कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बस चालक की लापरवाही थी या कोई अन्य कारण। मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचित करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed