फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aviation: Bad Weather in Delhi, IndiGo Issues Advisory for Passengers Before Travel

Aviation: राजधानी दिल्ली में मौसम बिगड़ा, फ्लाइट पकड़ने से पहले इंडिगो की ये सलाह जरूर पढ़ें

Fri, 07 Aug 2026 06:56 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 07 Aug 2026 06:56 PM IST
सार

इंडिगो ने बताया कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण फ्लाइट संचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों को एयरपोर्ट पर और विमान के अंदर ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Aviation: Bad Weather in Delhi, IndiGo Issues Advisory for Passengers Before Travel
इंडिगो - फोटो : IANS

विस्तार

राजधानी दिल्ली में खराब मौसम और बारिश का असर अब हवाई सेवाओं पर भी पड़ रहा है। सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक के बीच यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंडिगो एयरलाइन ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन


एयरलाइन ने बताया कि खराब मौसम के कारण फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुए हैं। इसके चलते उड़ानों में देरी और यात्रियों को लंबे इंतजार का सामना करना पड़ सकता है। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें। साथ ही एयरपोर्ट के लिए समय से पहले निकलें।
विज्ञापन


इंडिगो ने बताया कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण फ्लाइट संचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों को एयरपोर्ट पर और विमान के अंदर ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। एयरलाइन ने यात्रियों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है और उनकी परेशानी को समझने के लिए धैर्य और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें। फ्लाइट की जानकारी के लिए इंडिगो की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर बुकिंग और फ्लाइट डिटेल्स डालकर अपडेट लिया जा सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम और दिल्ली के ट्रैफिक को देखते हुए घर से थोड़ा पहले निकलें। साथ ही फ्लाइट से जुड़े किसी भी बदलाव के लिए एयरलाइन के मैसेज और नोटिफिकेशन पर नजर रखें।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed