फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   27 locations in Arunachal marked with names on the Survey of India map

Arunachal Pradesh: चीन को उसी की भाषा में जवाब, अरुणाचल के 27 स्थान भारतीय सर्वेक्षण विभाग के मानचित्र पर नाम

Fri, 07 Aug 2026 07:29 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 07 Aug 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
27 locations in Arunachal marked with names on the Survey of India map
विदेश मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन को उसी की भाषा में जवाब दे दिया है। पिछले कई वर्षों से जिस तरह चीन, अरुणाचल प्रदेश में स्थित जगहों के नाम बदलता रहता है, अब केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश में स्थित 27 स्थानों/भौगोलिक संरचनाओं को भारतीय सर्वेक्षण विभाग के आधिकारिक मानचित्रों पर उनके मानक स्थान और भौगोलिक संरचना के नाम के साथ चिन्हित किया है। 

विज्ञापन


भारतीय सर्वेक्षण विभाग के अरुणाचल प्रदेश के मानचित्र पर इन्हें औपचारिक रूप से चिन्हित करने का मकसद, इनकी सटीक पहचान को सुगम बनाना और जन-सामान्य के बीच बेहतर जागरूकता पैदा करना है। कई वर्षों से चीन अपनी मनमर्जी से अरुणाचल प्रदेश में स्थित जगहों के नाम बदलता रहता है। चीन ने 2017 में अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों के चीनी नाम जारी किए थे। साल 2021 और 2023 में भी चीन ने ऐसी ही हरकत की थी। इस अवधि में चीन ने 26 जगहों के नाम बदले जाने वाली सूची जारी की थी। 
विज्ञापन


हालांकि हर बार भारत के विदेश मंत्रालय ने चीन की इस हरकत को हास्यास्पद कोशिश बताया। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि इस तरह से चीन अपने इरादों में कामयाब नहीं हो सकता। अरुणाचल प्रदेश, भारत का अभिन्न अंग है। साल 2024 में भी चीन ने तीस जगहों की सूची जारी की। इसमें नदियां, पहाड़ और कुछ आबादी वाले इलाके भी शामिल थे। पिछले साल भी चीन की यह हरकत जारी रही। अरुणाचल प्रदेश की 27 जगहों के मैंडेरिन यानी चीनी भाषा में नाम रख दिए गए। इस बार भी केंद्र सरकार ने चीन को इस हरकत पर करारा जवाब दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय सर्वेक्षण विभाग के अरुणाचल प्रदेश राज्य के मानचित्र पर चिह्नित किये गए 27 स्थान/भौगोलिक संरचनाएं 
स्थान का नाम   भौगोलिक संरचना 

  1. लोंग्जू             भूमि क्षेत्र
  2. माजा             भूमि क्षेत्र
  3. बीसा             भूमि क्षेत्र
  4. डेजो ला            दर्रा
  5. रिजा ला            दर्रा 
  6. पुकुर ला            दर्रा
  7. थाग ला             दर्रा
  8. सम्भो सरोवर         झील
  9. बारा कुंडुन          भूमि क्षेत्र
  10. छोटा कुन्दुन         भूमि क्षेत्र 
  11. धन बाड़ी           भूमि क्षेत्र 
  12. प्रीतनगर            भूमि क्षेत्र
  13. बुद्धमंदिर           भूमि क्षेत्र
  14. जयरामपुर           भूमि क्षेत्र
  15. टेरीटनगर           भूमि क्षेत्र
  16. रामनगर            भूमि क्षेत्र
  17. जसवन्त गढ़         भूमि क्षेत्र
  18. सागर              भूमि क्षेत्र
  19. पद्मा               भूमि क्षेत्र
  20. ज्योतिनगर           भूमि क्षेत्र
  21. बैसाखी             भूमि क्षेत्र
  22. शेर-ए-थापा स्मारक    स्मारक 
  23. छोटा रोपुक          भूमि क्षेत्र
  24. बारा रोपुक          भूमि क्षेत्र
  25. शिवाजी नगर         भूमि क्षेत्र
  26. सुनपुरा             भूमि क्षेत्र
  27. कमलांग नगर        भूमि क्षेत्र


अरुणाचल प्रदेश के मानचित्र को, अतिरिक्त स्थानों/भौगोलिक संरचनाओं सहित, https://surveyofindia.gov.in/pages/state-maps पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed