{"_id":"673a1e3207c0fcd269004073","slug":"balasaheb-would-be-sad-to-see-his-son-deviate-from-his-ideology-for-power-chouhan-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'बालासाहेब को अपने बेटे को देख दुख होगा...', शिवराज सिंह चौहान का उद्धव ठाकरे पर करारा हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'बालासाहेब को अपने बेटे को देख दुख होगा...', शिवराज सिंह चौहान का उद्धव ठाकरे पर करारा हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 17 Nov 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
सार
Maharashtra Polls: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में मात्र तीन दिन बाकी है, और उससे पहले तमाम राजनीतिक दलों की तरफ से अपने विपक्षी दलों पर वार-पलटवार किया जा रहा है। इस कड़ी में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है।
शिवराज सिंह चौहान का उद्धव ठाकरे पर हमला
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि दिवंगत बाल ठाकरे को अपने बेटे को सत्ता के लिए अपनी विचारधारा से भटकते देखकर बहुत दुख हो रहा होगा।
नागपुर के काटोल में उद्धव पर बरसे शिवराज
शिवराज सिंह चौहान नागपुर के काटोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार चरणसिंह ठाकुर के समर्थन में यहां आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे। भाजपा प्रत्याशी चरणसिंह ठाकुर का मुकाबला मौजूदा विधायक अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख से है, जो एनसीपी (एसपी) के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
बालासाहेब कांग्रेस के कट्टर विरोधी थे- भाजपा
शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, 'मैं (दिवंगत) बालासाहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। लेकिन आज वह जहां भी हैं, उन्हें अपने बेटे को सत्ता की खातिर अपनी विचारधारा से भटकते देखकर बेहद दुख हो रहा होगा। भाजपा ने कई मौकों पर उद्धव ठाकरे पर कांग्रेस का साथ देकर महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन का हिस्सा बनने को लेकर निशाना साधा है, जो पहले अविभाजित शिवसेना के प्रमुख थे। भाजपा ने उद्धव ठाकरे पर यह कहते हुए निशाना साधा है कि उनके पिता कांग्रेस पार्टी के कट्टर विरोधी थे।
एमवीए ने महाराष्ट्र का 'महाविनाश' किया- शिवराज
केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान दावा किया कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोविड महामारी के दौरान देश की सेवा कर रहे थे, तब उद्धव अपने बंगले से बाहर भी नहीं निकले। उन्होंने कहा, मैं भी उस समय (मध्य प्रदेश का) मुख्यमंत्री था, लेकिन लोगों के लिए हमेशा क्षेत्र में रहता था। उन्होंने कहा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज यहां आने वाले थे। लेकिन उन्होंने मणिपुर से जुड़े जरूरी सुरक्षा मुद्दों के लिए प्रचार छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए देश पहले है और फिर चुनाव। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए लोगों की सेवा करना भगवान की पूजा करने के समान है। उन्होंने कहा कि एमवीए ने महाराष्ट्र का 'महाविनाश' किया है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन