पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal cabinet nod for revision of OBC list, inclusion of new castes News In Hindi

West Bengal: पश्चिम बंगाल में ओबीसी सूची में 76 नई जातियां शामिल, मुर्शिदाबाद में फरक्का बना नया सब-डिवीजन

Mon, 02 Jun 2025 11:53 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 02 Jun 2025 11:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पश्चिम बंगाल की ओबीसी सूची में 76 नई जातियां जोड़ी गईं, जिससे कुल संख्या 140 हुई। साथ ही मुर्शिदाबाद में फरक्का को नया सब-डिवीजन घोषित किया गया, जिसमें चार ब्लॉक शामिल होंगे।

विज्ञापन
Bengal cabinet nod for revision of OBC list, inclusion of new castes News In Hindi
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में सोमवार को एक अहम बैठक हुई, जिसमें पश्चिम बंगाल को लेकर कई अहम फैसले लिए। राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल पिछड़ा वर्ग आयोग (WBCBC) की सिफारिशों को मंजूरी देते हुए 76 नई जातियों को ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) की सूची में शामिल करने का फैसला किया है, जिसके बाद अब राज्य में ओबीसी जातियों की कुल संख्या 140 हो जाएगी, जो पहले 64 थी।

विज्ञापन

कैबिनेट ने मुर्शिदाबाद जिले में एक नया सब-डिवीजन ‘फरक्का’ बनाने की भी मंजूरी दी है। यह नया प्रशासनिक खंड फरक्का, शमशेरगंज, सूटी-1 और सूटी-2 ब्लॉकों को मिलाकर बनाया जाएगा। पहले ये सभी ब्लॉक जंगीपुर सब-डिवीजन का हिस्सा थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Adani Group: 'ईरानी एलपीजी के साथ संबंध होने की बात बेबुनियाद...', अदाणी समूह ने खारिज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

नया सब-डिवीजन बनाने का फैसला
मामले में एक अधिकारी ने बताया कि जंगीपुर क्षेत्र में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही थी, जिससे प्रशासन को काम करने में दिक्कत हो रही थी। इसी कारण नया सब-डिवीजन बनाने का फैसला लिया गया। नए सब-डिवीजन के लिए प्रशासनिक स्तर पर 109 संविदा आधारित पदों को बनाने की भी मंजूरी दी गई है।



ताजपुर डीप सी पोर्ट प्रोजेक्ट के लिए फिर खुलेगा टेंडर
इसके साथ ही कैबिनेट ने 25,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित ताजपुर डीप सी पोर्ट प्रोजेक्ट के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय भी लिया। 2023 में राज्य सरकार ने अडानी पोर्ट्स को जारी किया गया लेटर ऑफ इंटेंट रद्द कर दिया था। अब इस प्रोजेक्ट के लिए फ्रेश बिड्स मंगाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें:- Politics: क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है? सलमान खुर्शीद का विदेश में राजनयिक मिशन पर रहस्यमयी पोस्ट

इन मामले पर भी बनी स्वीकृति
इसके अलावा, राज्य कैबिनेट ने गृह, स्वास्थ्य, वित्त, विधि और नगर निकाय विभागों में कुल 336 पदों को भरने की स्वीकृति भी दी है। बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में मुर्शिदाबाद के दंगा प्रभावित इलाकों के दौरे के दौरान नए सब-डिवीजन बनाने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed