बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Delhi EV Policy 2026: New EV policy implemented in Delhi—what are the benefits of buying an EV? CM's statement

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली में नई EV Policy लागू, EV गाड़ी खरीदने पर मिलेगा क्या फायदा? CM Rekha

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Mon, 29 Jun 2026 06:53 PM IST
Delhi EV Policy 2026: New EV policy implemented in Delhi—what are the benefits of buying an EV? CM's statement
दिल्ली में प्रदूषण और ट्रैफिक की चुनौती से निपटने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राजधानी की नई इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी ईवी पॉलिसी को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। एक जुलाई से लागू होने वाली इस नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों पर पहले से ज्यादा सब्सिडी मिलेगी, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार होगा और आने वाले वर्षों में पेट्रोल-डीजल से चलने वाले कई नए वाहनों के पंजीकरण पर भी चरणबद्ध तरीके से रोक लगेगी। सरकार का दावा है कि इस नीति से लोगों को करीब 15 हजार करोड़ रुपये का आर्थिक लाभ मिलेगा।

दिल्ली सरकार ने सोमवार को नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सचिवालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद यह नीति एक जुलाई से लागू होगी और 31 अगस्त 2031 तक प्रभावी रहेगी। सरकार का कहना है कि यह नीति राजधानी में प्रदूषण कम करने, स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने और आम लोगों का खर्च घटाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।

सरकार के मुताबिक नई ईवी पॉलिसी से दिल्लीवासियों को करीब 15 हजार करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलने का अनुमान है। इसी उद्देश्य से इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया, ट्रक, मालवाहक वाहन और ग्रामीण सेवा वाहनों के लिए सब्सिडी और प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए प्रेरित हों।

नई नीति के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर पहले वर्ष अधिकतम 30 हजार रुपये तक की खरीद सब्सिडी मिलेगी। इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने वालों को 50 हजार रुपये तक का प्रोत्साहन दिया जाएगा, जबकि एन-1 श्रेणी के इलेक्ट्रिक ट्रकों पर पहले वर्ष एक लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा ग्रामीण सेवा वाहनों के लिए 20 हजार रुपये का स्क्रैपिंग इंसेंटिव भी दिया जाएगा। हालांकि निजी इलेक्ट्रिक कारों पर खरीद सब्सिडी नहीं मिलेगी, लेकिन पुराने बीएस-4 या उससे नीचे के वाहन को स्क्रैप कराने पर एक लाख रुपये तक का प्रोत्साहन मिलेगा।

सरकार ने टैक्स में भी बड़ी राहत दी है। सभी इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया, व्यावसायिक वाहन और 30 लाख रुपये तक कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क में 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। वहीं स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारों को 50 प्रतिशत की राहत मिलेगी। हालांकि 30 लाख रुपये से अधिक कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों को इस छूट का लाभ नहीं मिलेगा।

नई ईवी पॉलिसी में भविष्य की तैयारी भी साफ दिखाई देती है। सरकार ने चरणबद्ध तरीके से पेट्रोल और डीजल वाहनों के पंजीकरण पर रोक लगाने का फैसला किया है। इसके तहत एक जनवरी 2027 से नए तीनपहिया वाहनों का पंजीकरण केवल इलेक्ट्रिक रूप में होगा। वहीं अप्रैल 2028 से नए दोपहिया वाहनों का पंजीकरण भी सिर्फ इलेक्ट्रिक श्रेणी में किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे राजधानी में प्रदूषण के स्तर में उल्लेखनीय कमी आएगी।

ईवी अपनाने में सबसे बड़ी चुनौती चार्जिंग सुविधा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार सार्वजनिक स्थानों पर बड़े पैमाने पर चार्जिंग स्टेशन विकसित करेगी। साथ ही डिस्कॉम कंपनियों के सहयोग से घरों में ईवी चार्जिंग के लिए अलग बिजली मीटर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा इस नीति के तहत खरीदे गए इलेक्ट्रिक वाहन तीन वर्ष तक दिल्ली के बाहर नहीं बेचे जा सकेंगे, ताकि सरकारी प्रोत्साहन का लाभ केवल दिल्ली में ही मिले।

दिल्ली सरकार की नई ईवी पॉलिसी केवल इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की योजना नहीं, बल्कि राजधानी के परिवहन तंत्र को भविष्य के अनुरूप बनाने का रोडमैप है। सब्सिडी, टैक्स में राहत, चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार और पेट्रोल-डीजल वाहनों पर चरणबद्ध नियंत्रण जैसे कदम यह संकेत देते हैं कि आने वाले वर्षों में दिल्ली की सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है। अब निगाहें इस बात पर होंगी कि नीति का क्रियान्वयन कितना प्रभावी होता है और यह राजधानी के प्रदूषण पर कितना असर डाल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Cockroach Janta Party Protest DAY 10: Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल, लोगों से की अपील Jantar Mantar

29 Jun 2026

Ketan Agarwal Case: चेतन और सिया ने हत्या से 2 दिन पहले क्या किया था? खुल गया सारा सच

29 Jun 2026

Supreme Court on Ram Mandir Chanda Chori: राम मंदिर चंदा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट | Ayodhya |CM Yogi

29 Jun 2026

Iran Attack America: ट्रंप को खामेनेई की चेतावनी! 8 अमेरिकी बेस पर हमला

29 Jun 2026

UP Weather Update: यूपी में बदला मौसम, इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

29 Jun 2026
विज्ञापन

India vs Ireland: वैभव सूर्यवंशी बने रहे बाहर, आयरलैंड दौरे पर फैसलों पर घिरी टीम इंडिया

29 Jun 2026

Weather Forecast 29 June 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

29 Jun 2026
विज्ञापन

Ram Mandir Donation Case: राममंदिर चंदा चोरी मामले पर भड़के राशिद अल्वी 'गजनवी और इनमें क्या अंतर?'

29 Jun 2026

West Bengal UCC Bill: बंगाल में UCC बिल पेश होने से पहले सुकांता मजूमदार ने दिया विपक्ष को ये जवाब!

29 Jun 2026

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बीच उद्धव का बड़ा हमला, भड़की भाजपा दी ये खुली चेतावनी!

29 Jun 2026

Shivsena (UBT) Split: क्या फडणवीस को दरकिनार करने की तैयारी में BJP? Uddhav का दावा! Maharashtra

28 Jun 2026

France Plane Crash: फ्रांस में ‘स्काइडाइविंग’ विमान कैसे हुआ क्रैश?Skydiving Plane Crashed in France

28 Jun 2026

India on Pakistan Blast: Karachi आतंकी हमले के आरोप पर भारत ने इस्लामाबाद को दिया मुंहतोड़ जवाब

28 Jun 2026

हाथरस में अखिलेश यादव पर बोले सीएम योगी,कहा हिम्मत नहीं...

28 Jun 2026

Rohit Shetty Death Threat : 20 करोड़ वरना... रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी | Lawrence Bishnoi Gang

28 Jun 2026

Rahul Gandhi, Owaisi, Priyanka Gandhi ने Maharashtra TET Paper Leak पर BJP को घेरा | Exam Cancelled

28 Jun 2026

Venezuela Earthquake Update: बेटी को बचाते हुए मां की गई जान, भावुक मंजर Venezuela Bhukamp | Caracas

28 Jun 2026

India-Seychelles : सेशेल्स ने पीएम मोदी को दी ''गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन'' की उपाधि | PM Modi Visit Seychell

28 Jun 2026

Rahul Gandhi Missing Poster: दिल्ली की सड़कों पर लगे राहुल गांधी के 'गुमशुदगी' वाले पोस्टर

28 Jun 2026

Ketan Agarwal Case: पुलिस के सामने सिया का बड़ा खुलासा,गूगल पर सर्च किया डेथ पॉइंट

28 Jun 2026

क्या 1 जुलाई से कट जाएगा आपका LPG गैस कनेक्शन? जानिए नियमों की पूरी सच्चाई

28 Jun 2026

भारत की सख्ती से दबाव में आया नेपाल का चाय उद्योग, अब मिल गई राहत!

28 Jun 2026

Himachal Road Accident: सड़क से नाले में गिरी कार,छिटक कर दूर गिरे शव

28 Jun 2026

Venezuela Earthquake Update: मलबे में दबी मासूमों की चीख, बढ़ी मृतकों की संख्या | Venezuela Bhukamp

28 Jun 2026

Uttarakhand News: कर्णप्रयाग केस में 4 निहंगों को जमानत, बाहर आकर पांवटा साहिब गुरुद्वारे में की अरदास

28 Jun 2026

UP Weather: मानसून की आहट, हीटवेव के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट

28 Jun 2026

Weather Forecast 28 June 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

28 Jun 2026

Ketan Agarwal Case: केतन हत्याकांड पर सिया ने बताया पूरा सच , केतन के पिता ने कर दी ये बड़ी मांग!

28 Jun 2026

Maharashtra TET 2026 Cancelled: महाराष्ट्र में TET का पेपर हुआ लीक, टाली गई 28 जून की होने वाली परीक्षा

28 Jun 2026

Ram Mandir Chanda Chori Case: आखिर कहां गया ये सब सोना-चांदी? अमर उजाला ने की थी श्रद्धालुओं से बात

27 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed