सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Bengal Elections Rahul Gandhi Kolkata Visit Cancelled Congress Accuses Mamata Government of Denying Permission

बंगाल चुनाव: राहुल गांधी का कोलकाता दौरा हुआ रद्द, कांग्रेस ने ममता सरकार पर लगाए अनुमति न देने का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 21 Apr 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
सार

राहुल गांधी का 23 अप्रैल का कोलकाता दौरा रद्द हो गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ममता सरकार के दबाव में प्रशासन ने रैली की अनुमति नहीं दी। अब पार्टी 25 या 26 अप्रैल के लिए नई मंजूरी मांगेगी। 

Bengal Elections Rahul Gandhi Kolkata Visit Cancelled Congress Accuses Mamata Government of Denying Permission
कांग्रेस का झंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 23 अप्रैल को कोलकाता का तय दौरा रद्द कर दिया गया है। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि स्थानीय प्रशासन ने कथित तौर पर इस कार्यक्रम के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था। राहुल गांधी पश्चिम बंगाल की राजधानी में पार्टी के चुनाव प्रचार की कमान संभालने के लिए आने वाले थे।
Trending Videos


कांग्रेस ने लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी सरकार के इशारे पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने जरूरी मंजूरी नहीं दी। पार्टी के अनुसार, उन्होंने प्रशासनिक मंजूरी के लिए शाम छह बजे तक इंतजार किया। जब स्थानीय पुलिस ने अनुमति नहीं दी, तो 23 अप्रैल के कार्यक्रम के लिए जरूरी तैयारियां पूरी करना संभव नहीं रह गया। अब पार्टी नए कार्यक्रम के लिए फिर से आवेदन करेगी। राहुल गांधी का यह दौरा अब 25 या 26 अप्रैल को हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Politics: बंगाल की राजनीति में झालमुड़ी के बाद मछली का तड़का, CM ममता बोलीं- पीएम मोदी के लिए खुद पकाऊंगी

यह घटनाक्रम पश्चिम बंगाल में चल रही चुनावी हलचल के बीच सामने आया है। यहां कांग्रेस और वाम मोर्चा गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं। उनका सीधा मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा से है। राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में 152 सीटों पर और दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, वहीं भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। साल 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और वह एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। इस बार कांग्रेस की कोशिश तृणमूल और भाजपा के बीच के इस मुकाबले को त्रिकोणीय का लक्ष्य लेकर चल रही है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed