बंगाल चुनाव में विवाद: पुलिस ऑब्जर्वर के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची टीएमसी, भाजपा उम्मीदवार से मिलने पर उपजा विवाद
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। टीएमसी ने कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर कर पुलिस ऑब्जर्वर परमार पुरुषोत्तम दास पर निष्पक्षता भंग करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उन्होंने भाजपा उम्मीदवार गौर घोष से अनौपचारिक मुलाकात की, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं।
विस्तार
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की मतदान की तैयारियों के बीच अब एक नया राजनीतिक विवाद सामने आया है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने कलकत्ता हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें पुलिस ऑब्जर्वर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पार्टी का कहना है कि पुलिस ऑब्जर्वर परमार पुरुषोत्तम दास ने 142-मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार गौर घोष के साथ एक अनौपचारिक (ऑफिशियल नहीं) बैठक की। टीएमसी ने इसे गंभीर आचार उल्लंघन और निष्पक्षता के खिलाफ बताया है।
इटना ही नहीं टीएमसी की यह भी आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस ऑब्जर्वर का किसी राजनीतिक उम्मीदवार से इस तरह मिलना निष्पक्षता पर सवाल उठाता है। पार्टी ने कहा कि यह कदम चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और भरोसे को प्रभावित कर सकता है। इसी वजह से टीएमसी ने कलकत्ता हाई कोर्ट से हस्तक्षेप करने की मांग की है और मामले की जांच की अपील की है। पार्टी का कहना है कि चुनाव के दौरान सभी अधिकारियों को पूरी तरह निष्पक्ष रहना चाहिए, ताकि किसी भी राजनीतिक दल को अनुचित लाभ न मिले।
खबर अपडेट की जा रही है.....