{"_id":"6a2a48c93d6bc414730b40cc","slug":"bengal-tmc-leaders-resignation-updates-rajya-sabha-mp-prakash-chik-baraik-left-mamata-leaders-react-hindi-news-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"TMC Leader Resignation: एक और तृणमूल सांसद का इस्तीफा, राज्यसभा MP पीसी बराइक ने दिया त्यागपत्र; अब तक कितने?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TMC Leader Resignation: एक और तृणमूल सांसद का इस्तीफा, राज्यसभा MP पीसी बराइक ने दिया त्यागपत्र; अब तक कितने?
एएनआई, नई दिल्ली।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:04 AM IST
विज्ञापन
सार
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अपना इस्तीफा सौंपने के लिए जल्द ही राज्यसभा के सभापति से मुलाकात करेंगे। अब तक तीन तृणमूल सांसद इस्तीफा दे चुके हैं। जानिए अपडेट्स
पूर्व राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक (फाइल)
- फोटो : X @AITCofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक और राज्यसभा सांसद ने त्यागपत्र दे दिया है। प्रकाश चिक बराइक आज राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इस पार्टी में दरारें बढ़ती दिख रही हैं। बराइक ने राज्यसभा के सभापति को जो इस्तीफा भेजा है इसमें उन्होंने तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने की बात कही है।
कितने सांसद दे चुके हैं इस्तीफा?
अब तक कुल तीन सांसद टीएमसी छोड़ चुके हैं। खबरों में किए जा रहे अपुष्ट दावों के मुताबिक करीब 20 सांसद ममता बनर्जी का साथ छोड़ने का मन बना चुके हैं। बंगाल में कई विधायक भी ऋतब्रत बनर्जी को नेता मानते हुए ममता बनर्जी का खेमा छोड़ने के संकेत दे चुके हैं।
विज्ञापन
तृणमूल में दरार से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें-
बराइक से पहले सुखेंदु शेखर रॉय और बंगाल से निर्वाचित महिला सांसद सुष्मिता देव ने भी सांसदी छोड़ दी है। सुखेंदु शेखर ने पद छोड़ने के बाद तृणमूल के कार्यकाल पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि उन्होंने आरजी कर अस्पताल में हुए दुष्कर्म और हत्या मामले के बाद ही पार्टी छोड़ने का मन बना लिया था। दूसरी तरफ सुष्मिता देव ने पार्टी छोड़ने के बाद अपने गृह राज्य असम की राजनीति पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही।

-
दावों में कितना दम?: 20 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, नाम अभी तक गुप्त; ममता के पास कितना संख्याबल
-
Bengal: शताब्दी रॉय ने ममता पर साधा निशाना, कहा- 20 सांसदों का साथ जाना पार्टी नेतृत्व की विफलता; उठाए कई सवाल
-
TMC में बगावत: 'हृदय में काबा' गाने वालीं सायोनी से लेकर शत्रुघ्न-यूसुफ पठान तक, ममता के 19 बागी सांसद कौन?
-
तीन दिन, तीन बड़ी मुलाकातें: सोनिया-ममता फिर ममता-सोनिया और अब राहुल-अभिषेक, टूटती तृणमूल की घर वापसी की कवायद
-
TMC Merger: टीएमसी ने कांग्रेस में विलय की खबरों को किया खारिज; ममता-सोनिया की मुलाकात के बाद बढ़ीं थी अटकलें