पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bengaluru crime physiotherapist found dead allegedly murder by boyfriend love jihad

Bengaluru: फिजियोथेरेपिस्ट को शराब पिलाकर हत्या करने का आरोप, प्रेमिका के परिवार ने इसे क्यों बताया लव जिहाद?

Tue, 30 Jun 2026 09:39 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 30 Jun 2026 09:39 AM IST
सार

बंगलूरू में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद भी नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस मामले में लड़की के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
bengaluru crime physiotherapist found dead allegedly murder by boyfriend love jihad
बंगलूरू में प्रेम की आड़ में आपराधिक कृत्य - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्नाटक के चिकबल्लापुरम में एक लड़की एक होमस्टे में मृत पाई गई है, जबकि उसका प्रेमी उसी होमस्टे में बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस को शक है कि प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर खुद भी आत्महत्या की कोशिश की थी। मृतका की पहचान साई सुरभि (26 वर्षीय) के रूप में हुई है, जो बंगलूरू के जयनगर की निवासी थी। सुरभि पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट थी और मुदनहल्ली इलाके में स्थित श्री सत्य साईं अस्पताल में काम करती थी। वहीं सुरभि के प्रेमी की पहचान संजीत अली (25 वर्षीय) के रूप में हुई है, जो केरल के कोझिकोड का निवासी है। संजीत अली पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है और साथ ही बंगलूरू में पार्ट टाइम कैब भी चलाता है। 
विज्ञापन


पुलिस ने कमरे से दवाईयां और डायरी बरामद की
पुलिस ने संजीत को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। सुरभि की मां ने संजीत अली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है और लव जिहाद के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों नंदी स्कंदगिरी हेरीटेज होमस्टे में ठहरे हुए थे। सुरभि की गर्दन पर रस्सी के निशान पाए गए हैं। साथ ही पुलिस ने कमरे से दवाईयां और डायरी भी बरामद की है। 
विज्ञापन


सुरभि के परिजनों का दावा है कि संजीत ने पहले सुरभि को प्रताड़ित किया और फिर उसे ड्रग्स देकर और शराब पिलाकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सुरभि के परिवार ने लव जिहाद का भी आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीत अली ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश की
पुलिस ने बताया कि अली ने शनिवार को होमस्टे में चेक इन किया था। हालांकि यह साफ नहीं है कि सुरभि कब होमस्टे पहुंची। घटना के बारे में तब पता चला, जब सोमवार को दोनों को चेकआउट करना था। जब दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले तो होटल के स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो फोन किया गया, लेकिन तब भी जवाब नहीं मिला तो होमस्टे के कर्मचारियों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। जहां सुरभि बिस्तर पर मृत पाई गई और उसके गले में रस्सी बंधी थी। वहीं अली उसके बगल में बेहोश पड़ा था। पुलिस को शक है कि अली ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश की। 


परिवार ने क्यों लगाए लव जिहाद के आरोप?
सुरभि के परिवारजनों ने आरोप लगाया है कि यह लव जिहाद का मामला है। सुरभि की मां गीता ने बताया कि सुरभि और संजीत दोनों को कॉलेज के दिनों से जानते थे। फिलहाल सुरभि चिक्कबल्लापुर में किराए के मकान में रह रही थी। सुरभि ने अपने परिजनों को बताया कि शनिवार को अस्पताल में सत्संग है और वह सत्संग में शामिल होने के लिए अस्पताल में ही रुकेगी। गीता के अनुसार, अली ने सुरभि को लंबे समय तक प्रताड़ित किया और उसे नशीली दवाओं और शराब की लत लगा दी, जिसके बाद परिवार ने उसे नशे से मुक्ति के लिए एक पुनर्वास केंद्र में भी भर्ता कराया था। हालांकि पुनर्वास केंद्र से बाहर आने के बाद वह फिर से अली के संपर्क में आ गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed