फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bengaluru-mysuru-expressway-ksrtc-bus-accident-bidadi-two-dead-24-injured

बंगलूरू-मैसूरु एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: साइन बोर्ड से टकराकर पलटी बस, दो की मौत; 25 घायल

Sat, 08 Aug 2026 08:01 PM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 08 Aug 2026 08:01 PM IST
सार

कर्नाटक के बिदादी इलाके में शनिवार सुबह केएसआरटीसी की बस गंभीर हादसे का शिकार हो गई। शुरुआती जांच में चालक को वाहन चलाते समय झपकी आने की आशंका जताई गई है। नियंत्रण खोने के बाद बस एक्सप्रेसवे के किनारे लगे बड़े साइन बोर्ड से टकराई और पलट गई। दुर्घटना में चालक और कंडक्टर की जान चली गई, जबकि 25 यात्री घायल हुए हैं।

विज्ञापन
bengaluru-mysuru-expressway-ksrtc-bus-accident-bidadi-two-dead-24-injured
कर्नाटक में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/AdobeStock

विस्तार

कर्नाटक के बंगलूरू-मैसूरु एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक और कंडक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा एक्सप्रेसवे के बिदादी इलाके में हुआ।
विज्ञापन


बस चालक और कंडक्टर की मौत 
मृतकों की पहचान केएसआरटीसी बस के चालक अरुण एनएम और कंडक्टर मिदिलेश के रूप में हुई है। दोनों कोझिकोड से चलने वाली बस में तैनात थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चालक और कंडक्टर ने हादसे में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। घायल यात्रियों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन


कैसे हुआ बस हादसा?
प्रारंभिक जांच के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे  अवरगेरे गेट के पास पहुंचने पर चालक को वाहन चलाते समय झपकी आ गई होगी। इसके कारण बस पर उसका नियंत्रण नहीं रहा। इसके बाद बस बाईं ओर मुड़ी और एक्सप्रेसवे के किनारे लगाए गए एक बड़े साइन बोर्ड से जा टकराई। टक्कर के बाद बस सड़क पर पलट गई। चालक और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 25 यात्री घायल हुए हैं। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे के बाद व्यस्त एक्सप्रेसवे पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। पुलिस और आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। इससे पहले हादसे में 14 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी। अब घायलों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed