Bengaluru: जनगणना के लिए पहुंची महिला के साथ गाली-गलौज, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
बेंगलुरु के एक निवासी पर जनगणना के काम में लगी महिला अधिकारी के साथ गाली-गलौज और बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।
विस्तार
बेंगलुरु में आज एक निवासी के खिलाफ के खिलाप जनगणना-2027 में बाधा डालने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार उस पर महिला अधिकारी के साथ गाली-गलौज करने और उनके काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना 30 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे हुई, जब जनगणना कर्मी जनगणना से जुड़े काम के लिए मल्लासंद्रा, टी. दासराहल्ली इलाके में 7th क्रॉस स्थित एक घर में गई थी।
जनगणना पर्यवेक्षक अधिकारी योगेश ओ.जी. द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आनंद मुनियप्पा नाम के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर जनगणना के काम में बाधा डाली और महिला कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे गंदी-गंदी गालियां दीं।
प्राथमिकी में कहा गया है कि उसने कथित तौर पर जनगणना के लिए जरूरी जानकारी देने से इनकार कर दिया और महिला अधिकारी को उसका काम करने से रोका।
पुलिस के मुताबिक शिकायत के अनुसार, बागलकुंटे पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 (सरकारी कर्मचारी द्वारा विधिवत जारी आदेश की अवज्ञा) और 'जनगणना अधिनियम' की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
