{"_id":"69f4a60b27952a630a049a53","slug":"trains-cancelled-diverted-on-key-route-summer-travel-disruptions-likely-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने इस रूट पर रद्द-डायवर्ट की ट्रेनें: गर्मी में बढ़ेगी यात्रियों की दिक्कतें, सफर से पहले चेक करें अपडेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रेलवे ने इस रूट पर रद्द-डायवर्ट की ट्रेनें: गर्मी में बढ़ेगी यात्रियों की दिक्कतें, सफर से पहले चेक करें अपडेट
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar
Updated Fri, 01 May 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
सार
अचानक हुए बदलाव ने यात्रियों के बीच भ्रम और अनिश्चितता की स्थिति पैदा कर दी है। कई लोग अब अपने सफर के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाश रहे हैं या कन्फर्म टिकट पाने के लिए जूझ रहे हैं।
विशेष ट्रेन। रेलवे
विज्ञापन
विस्तार
गर्मी का मौसम शुरू होते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ तेजी से बढ़ गई है। छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में लोग घूमने और अपने घर जाने के लिए रेल का रुख कर रहे हैं, जिससे रेलवे नेटवर्क पर दबाव साफ नजर आ रहा है। इसी बीच यूपी और बिहार की ओर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्रयागराज के पास चुरू-सादुलपुर रेलवे सेक्शन पर चल रहे ट्रैफिक ब्लॉक के कारण अप्रैल से जून के बीच 350 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हो सकती हैं। इनमें एक्सप्रेस और पैसेंजर दोनों तरह की ट्रेनें शामिल हैं, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। उनके यात्रा प्लान पर भी असर पड़ने की आशंका है।
Trending Videos
अचानक हुए बदलाव ने यात्रियों के बीच भ्रम और अनिश्चितता की स्थिति पैदा कर दी है। कई लोग अब अपने सफर के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाश रहे हैं या कन्फर्म टिकट पाने के लिए जूझ रहे हैं। यात्रियों की चिंता इस बात को लेकर भी बढ़ गई है कि यह बाधा अप्रैल से जून तक लंबे समय तक जारी रह सकती हैं। जिससे पहले से बनाए गए यात्रा कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं। यात्रियों ने रेलवे से मांग की है कि समय समय पर स्पष्ट अपडेट दिए जाएं, पीक सीजन में ट्रेनों के रद्द होने की संख्या कम की जाए। अतिरिक्त ट्रेनें या वैकल्पिक रूट्स की व्यवस्था कर यात्रियों को राहत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिमी रेलवे के अनुसार, बीकानेर डिवीजन के चुरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण का काम चल रहा है। यह कार्य खासतौर पर दुधवाखारा, हरयाल, डोकवा और सादुलपुर स्टेशनों के बीच किया जा रहा है। इसी काम के लिए ऑटोमैटिक सिग्नलिंग ब्लॉक लिया गया है, जिसके कारण इस रूट पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी।रेलवे ने जानकारी दी है कि प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के फेज-1A कार्य के चलते ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। इस दौरान कई ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे, कुछ को गंतव्य से पहले ही रोका जा सकता है और यात्री व मालगाड़ियों का संचालन नियंत्रित किया जाएगा।
इस ब्लॉक अवधि में प्रयागराज होकर कोई नई ट्रेन सेवा जैसे स्पेशल या हॉलिडे स्पेशल शुरू नहीं की जाएगी। साथ ही, ट्रेनों में कोच या वीपी (पार्सल वैन) जोड़ने या हटाने पर भी अस्थायी रोक रहेगी। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि अन्य जोनों में चल रहे कार्यों के कारण प्रयागराज रूट पर अतिरिक्त डायवर्जन से बचा जाएगा। हालांकि, प्लेटफार्म बदलने और ट्रैक शिफ्टिंग की प्रक्रिया बढ़ने से मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की समय-सारिणी प्रभावित हो सकती है।
