फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhiwandi Building Collapse: Several Dead After Four-Storey Building Collapses, Many Feared Trapped

Bhiwandi Building Collapse: महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढही, छह की मौत; कई लोग मलबे में दबे

Fri, 31 Jul 2026 07:27 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 31 Jul 2026 07:27 AM IST
सार

महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढहने से छह व्यक्ति की मौत हो गई। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है और राहत-बचाव अभियान जारी है। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, चार मंजिला इमारत में कुल 48 कमरे थे, जिनमें प्रत्येक मंजिल पर 12 कमरे बने थे। इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था। 

विज्ञापन
Bhiwandi Building Collapse: Several Dead After Four-Storey Building Collapses, Many Feared Trapped
भिवंडी बिल्डिंग हादसा - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढहने से बड़ा हादसा हो गया। अधिकारियों के अनुसार, इस दुर्घटना में छह व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि सात से आठ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

विज्ञापन


गुरुवार रात 11:30 बजे हुआ हादसा
यह हादसा गुरुवार रात करीब 11:30 बजे पावरलूम नगरी के बालाजी नगर स्थित कोहिनूर बिल्डिंग में हुआ। जानकारी के मुताबिक, 30 जुलाई की देर रात इमारत थोड़ी झुक गई थी। इसे देखते ही वहां काम कर रहे कई मजदूर बाहर भाग निकले। उस समय बिल्डिंग में रिपेयरिंग का काम चल रहा था। इसी वजह से हादसे के वक्त ज्यादातर लोग बाहर थे।
विज्ञापन


एनडीआरएफ के जवानों ने मलबा हटाते समय शव बरामद किया है। इस दौरान टीम ने मलबे में दबे एक महिला को जिंदा बाहर निकाला। उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमारत के खंभों की मरम्मत का चल रहा था काम
इमारत गिरने की घटना में बचे दीपक कुमार यादव ने आईएएनएस से कहा, 'पास की इमारत के खंभों की मरम्मत का काम चल रहा था। हम रात का खाना खाकर सो चुके थे, तभी हमें उस इमारत के गिरने की जोरदार आवाज सुनाई दी। जब हम बाहर निकले, तो चारों तरफ अफरातफरी मची हुई थी। अपनी जान बचाने के लिए मैं पहली मंजिल से नीचे कूद गया।'

महिला ने सुनाई आपबीती
बिल्डिंग गिरने के बाद अपने पति की तलाश कर रही स्थानीय निवासी नेहा सिंह ने कहा, 'वह यह कहकर नीचे आई थी कि बस कुछ चेक करना है। उनके नीचे आने के करीब 10 मिनट बाद ही बिल्डिंग गिर गई। यह घटना रात करीब 11:30 बजे हुई। वहां कुछ काम चल रहा था। मेरी तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए मैं पहले नीचे नहीं आई थी। बिल्डिंग गिरने के बाद से ही मेरे पति रंजीत सिंह लापता हैं। उनके फोन पर घंटी तो जा रही है, लेकिन वे जवाब नहीं दे रहे हैं।'

क्या इमारत पहले से खतरनाक घोषित की जा चुकी थी?
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, चार मंजिला इमारत में कुल 48 कमरे थे, जिनमें प्रत्येक मंजिल पर 12 कमरे बने थे। इस इमारत को पहले ही खतरनाक घोषित किया जा चुका था। हादसे के समय भवन में मरम्मत का कार्य चल रहा था।
 

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे स्थानीय लोगों ने इमारत से तेज दरारों जैसी आवाजें सुनीं। खतरे की आशंका को देखते हुए लोगों ने कई परिवारों को समय रहते बाहर निकाल दिया, लेकिन कुछ लोग अभी बाहर निकल ही रहे थे कि इमारत की 'बी' विंग अचानक भरभराकर गिर गई।


क्या राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है?
मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), ठाणे डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स और स्थानीय दमकल विभाग की टीमें जुटी हुई हैं। मौके पर डॉग स्क्वॉड, चार दमकल गाड़ियां, दो एंबुलेंस और भारी मशीनरी तैनात की गई है। अधिकारी मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास में लगातार जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed