फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संभोग के बारे में ओशो के विचार

Mon, 12 Dec 2016 03:19 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Dec 2016 03:19 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special: Osho's thoughts about sex

आचार्य रजनीश चंद्र मोहन 'ओशो' ने अपने विचारों के आधार पर एक अलग दुनिया गढ़ी। मुक्त सेक्स को लेकर ओशो की विचारधारा पर हमेशा सवाल ही उठते रहे। उन्होंने सेक्स को समाधि का रास्ता बताया। उनकी विचारधारा समाज को चुनौती देती है। जो लोग ओशो के बारे में ज्यादा नहीं जानते उनके लिए ओशो का नाम दुनियाभर के प्रसिद्ध बाबाओं और गुरुओं में से ही एक हैं। उनके लिए ओशो की पहचान एक ऐसी विवादित शख्सियत की है, जिन्होंने हमेशा बेरोकटोक जीवन और मुक्त सेक्स जैसी बातों का समर्थन किया। आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको जरूर जानना चाहिए कि ओशो की आखिर संभोग (सेक्स) को लेकर क्या विचाधारा थी। ओशो ने सेक्स को ही समाधि तक पहुंचने की सीढ़ी बता दिया।

'सेक्स से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है'

Birthday Special: Osho's thoughts about sex

ओशो कहते हैं कि प्रेम का प्राथमिक बिंदु सेक्स ही है और जो लोग सेक्स को घृणा के नजरिए से देखते हैं, वे कभी प्रेम कर ही नहीं सकते। ओशो के मुताबिक संभोग और समाधि के बीच एक सेतु है, एक यात्रा है, एक मार्ग है। समाधि जिसका अंतिम छोर है और संभोग उस सीढ़ी का पहला सोपान है।

'प्रेम की सारी यात्रा का प्राथमिक बिंदु सेक्स है'

Birthday Special: Osho's thoughts about sex

ओशो ने कहा है कि हमने सेक्स को सिवाय गाली के आज तक दूसरा कोई सम्मान नहीं दिया। हम सेक्स की बात करते वक्त भी भयभीत होते हैं। लेकिन सच तो ये है कि मनुष्य के जीवन में इससे ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ है ही नहीं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों साल से पीढ़ियां सेक्स से भयभीत रही हैं

Birthday Special: Osho's thoughts about sex

ओशो समाज के युवाओं को सेक्स के संबंध में चेताते हुए कहते हैं कि हजारों साल से पीढ़ियां सेक्स से भयभीत रही हैं। तुम भयभीत मत रहना। तुम समझने की कोशिश करना उसे। तुम बात करना। तुम सेक्स के संबंध में जो आधुनिक खोजे हुई हैं उनके बारे में पढ़ना। चर्चा करना और समझने की कोशिश करना।

विज्ञापन
Birthday Special: Osho's thoughts about sex
osho

ओशो सेक्स को जहां थकान वाला बताते हैं वहीं उसकी सबसे ज्यादा महत्व की भी बात करते हैं। उनके मुताबिक सेक्स थकान लाता है। इसकी अवहेलना मत करना। जबतक तुम इसके पागलपन को नहीं जान लेते, तुम इससे छुटकारा नहीं पा सकते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed