सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   BJP announces its candidates for upcoming Rajya Sabha elections Nitin Nabin candidate from Bihar

BJP: बिहार से नितिन नवीन जाएंगे राज्यसभा, भाजपा ने जारी की नौ उम्मीदवारों की सूची; देखें लिस्ट

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Love Gaur Updated Tue, 03 Mar 2026 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार

BJP Rajya Sabha Candidate List: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने नौ उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बिहार से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा के लिए प्रत्याशी घोषित हुए हैं। इसी के साथ अन्य आठ उम्मीदवारों के नाम का भी एलान किया गया है। देखें सूची...

BJP announces its candidates for upcoming Rajya Sabha elections Nitin Nabin candidate from Bihar
नितिन नवीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा - फोटो : X-@BJPLive
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसके बाद उनकी आवाज संसद से पूरे देश में सुनी जाएगी। अब तक वे बिहार विधानसभा के सदस्य हैं और पटना की बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हाल ही में आयोजित बजट सत्र में भी उन्होंने हिस्सा लिया था। वे बिहार की नीतीश कुमार सरकार में मंत्री भी थे, लेकिन पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के एक दिन बाद ही उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसे उनका पार्टी में कद बढ़ाने की कोशिश माना जा रहा है। नितिन नवीन के अलावा शिवेश कुमार को भी बिहार से राज्यसभा भेजने का निर्णय किया गया है। पार्टी में सीटों का जो गणित है, उसके अनुसार इन नेताओं का चुना जाना तय है। 
Trending Videos


भाजपा ने पहली सूची की जारी 
भाजपा ने आज मंगलवार को राज्यसभा की नौ सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल से पार्टी के दिग्गज नेता राजीव सिन्हा को राज्यसभा में भेजने का निर्णय लिया गया है। वे इस समय पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी के सबसे बड़े चेहरों के तौर पर मैदान में हैं और जमकर पार्टी का प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को और छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया गया है। हरियाणा से संजय भाटिया को मैदान में उतारा गया है। ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को राज्यसभा भेजने की तैयारी है।  



लगातार अपना कद बढ़ा रहे नितिन नवीन
भाजपा ने जिस समय नितिन नवीन का नाम पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर आगे बढ़ाया था, लोग चौंक से गए थे। तब तक उनकी पहचान बिहार के एक क्षेत्र तक सीमित थी। लेकिन नितिन नवीन लगातार अपना कद बढ़ा रहे हैं। भाजपा के दिग्गज नेताओं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह के बीच वे धीरे-धीरे अपनी राष्ट्रीय पहचान बनाने में सफल होते दिखाई दे रहे हैं। 

पश्चिम बंगाल के कूचा बिहार से उन्होंने पार्टी का प्रचार अभियान शुरू किया था। इसमें वे काफी आक्रामकता के साथ ममता बनर्जी सरकार पर हमला करते हुए दिखाई पड़े थे। उन्होंने जिस तरह बेहद आक्रामक शैली में ममता सरकार पर हमला बोला था, और जिस तरह उनके बयान सुर्खियां बन रहे हैं, यह बताता है कि वे बहुत तेजी से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर अपनी स्वीकृति बढ़ा रहे हैं।

अन्य वीडियो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed