सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Elections dmk congress seat sharing updates chidambaram discussion with cm mk stalin in chennai

TN Polls: कांग्रेस-डीएमके गठबंधन में सीटों पर खींचतान, हाईकमान ने चिदंबरम को भेजा; स्टालिन से हुई लंबी बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नवीन पारमुवाल Updated Tue, 03 Mar 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार

तमिलनाडु में डीएमके और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत अटक गई है। गतिरोध को दूर करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से मुलाकात की है।

Tamil Nadu Elections dmk congress seat sharing updates chidambaram discussion with cm mk stalin in chennai
पी. चिदंबरम, नेता कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

Tamil Nadu Elections 2026: तमिलनाडु में चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राज्य में सत्ताधारी डीएमके और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर लगातार चर्चा चल रही है। हालांकि, सीटों की संख्या पर दोनों दलों में सहमति नहीं बन पा रही है। इस गतिरोध को खत्म करने के लिए अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मोर्चा संभाला है।
Trending Videos


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से मुलाकात की। उनके साथ टीएनसीसी प्रमुख के सेल्वापेरुन्थगई भी थे। यह बैठक चेन्नई में मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में हुई। डीएमके अध्यक्ष स्टालिन के साथ कांग्रेस नेताओं की यह बातचीत करीब एक घंटे तक चली। इस दौरान दोनों दलों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटों की संख्या को लेकर फंसा है मामला
कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि दोनों पार्टियां गठबंधन जारी रखना चाहती हैं। लेकिन सीटों की संख्या को लेकर कुछ असहमति है। शुरुआत में कांग्रेस ने 39 सीटों की मांग की थी। वहीं, डीएमके ने कांग्रेस को एक राज्यसभा सीट का भी प्रस्ताव दिया था। बातचीत इस बात पर अटकी है कि कांग्रेस को कुल कितनी सीटें दी जाएंगी। सूत्र ने यह भी बताया कि अब इस मामले में जल्द ही कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा। ऐसी संभावना है कि कांग्रेस 28 सीटों और दो राज्यसभा सीटों के फार्मूले पर मान सकती है।

जल्द निकलेगा समाधान: डीएमके
इस बीच, डीएमके प्रवक्ता टी के एस एलंगोवन ने वेल्लोर में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा, "डीएमके चाहती है कि गठबंधन जारी रहे। बातचीत चल रही है और हमारे नेता एक अच्छा फैसला लेंगे।" एलंगोवन ने यह भी कहा कि हमारे नेता इस मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाना चाहते हैं। शाम तक हमें इस बारे में पता चल जाएगा।

यह एक दिलचस्प मोड़ है कि पार्टी आलाकमान ने अब पी चिदंबरम को सीधे डीएमके नेतृत्व से बात करने के लिए कहा है। उन्हें इस मामले का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले, चिदंबरम और सेल्वापेरुन्थगई ने आपस में चर्चा की और फिर दोनों सीएम आवास गए।

पिछले हफ्ते तमिलनाडु के प्रभारी गिरीश चोडणकर के नेतृत्व में कांग्रेस की समिति ने शुरुआती बातचीत की थी। उन्होंने डीएमके की समिति को अपनी इच्छा सूची सौंपी थी, जिसके प्रमुख डीएमके के कोषाध्यक्ष टी आर बालू हैं। शुरुआती चर्चा के बाद चोडणकर ने कहा था कि डीएमके का 25 सीटों का प्रस्ताव स्वीकार्य नहीं है और पार्टी को और सीटों की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: TN Polls: डीएमके संग 32 सीटों की मांग पर फंसा पेंच, कांग्रेस की समयसीमा हो रही खत्म; अधर में गठबंधन का भविष्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed