सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   BJP alleges ‘money for tickets’ scam in Congress over Haryana polls, targets 10 Janpath

BJP: हरियाणा चुनाव में कांग्रेस में टिकटों के लिए हुई थी खरीद-फरोख्त? भाजपा ने पार्टी नेतृत्व पर लगाए आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Tue, 03 Mar 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार

BJP: भाजपा ने कांग्रेस पर 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव में टिकट देने के बदले पैसे लेने का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि एक ही विधानसभा सीट से जुड़े मामले में करीब सात करोड़ रुपये की उगाही का दावा कांग्रेस के अंदर से ही सामने आया है। पढ़ें रिपोर्ट-

BJP alleges ‘money for tickets’ scam in Congress over Haryana polls, targets 10 Janpath
भाजपा नेता अमित मालवीय और कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए। सत्तारूढ़ पार्टी ने दावा किया कि 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के भीतर टिकट के लिए पैसे लेने का बड़ा घोटाला किया गया। 
Trending Videos


अमित मालवीय ने क्या कहा?
भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि एक ही विधानसभा क्षेत्र से जुड़े मामले में करीब सात करोड़ रुपये एकत्र किए गए। उन्होंने कहा कि यह दावा कांग्रेस के ही एक पदाधिकारी ने किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मालवीय ने कहा- कांग्रेस नेतृत्व पर बड़ा आरोप। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने खासतौर पर हरियाणा की बावल विधानसभा सीट का जिक्र किया। मालवीय ने कहा कि पार्टी के एक पदाधिकारी ने कथित तौर पर दावा किया है कि हरियाणा की बावल सीट से जुड़े मामलों में करीब सात करोड़ रुपये की उगाही की गई थी, जिसमें 10 जनपथ और पार्टी नेतृत्व का जिक्र है। उन्होंने कहा, येआरोप राजनीतिक विरोधियों की ओर से नहीं, बल्कि पार्टी के भीतर से ही आ रहे हैं। कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या टिकट आवंटन में पैसों का कोई प्रभाव था। 

ये भी पढ़ें: बिहार से नितिन नवीन जाएंगे राज्यसभा, भाजपा ने जारी की नौ उम्मीदवारों की सूची; देखें लिस्ट

'जब राजनीतिक खरीद-फरोख्त की हो तो...'
उन्होंने आगे कहा, प्रियंका गांधी वाड्रा और सोनिया गांधी जैसे नेताओं को लेकर सवाल उठना लाजमी है। प्रियंका  वाड्रा को लंबे समय से पार्टी के चेहरे के तौर पर पेश किया जा रहा है। लेकिन अगर कार्यकर्ता पैसे एकत्र करने और पहुंच न होने का आरोप लगा रहे हैं, तो यह संगठन में गहरी खामियों को उजागर करता है। मालवीय ने कहा, कांग्रेस के लगातार राज्य हारने के पीछे कारण है, जिनमें हरियाणा भी शामिल है। जब राजनीति खरीद-फरोख्त पर आधारित हो जाती है, तो विश्वसनीयता खत्म हो जाती है। देश को जवाब चाहिए।  

भाजपा ने की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी
ये आरोप हरियाणा विधानसभा चुनाव के करीब डेढ़ साल बाद सामने आए हैं। अक्तूबर 2024 में हुए इन चुनावों में भाजपा ने 90 में से 40 सीट पर जीत हासिल की थी और लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की थी। पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। कई एग्जिट पोल में कांग्रेस को आगे दिखाया गया था। लेकिन पार्टी केवल 37 सीट ही हासिल कर सकी।  
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed