सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   bjp mp praveen khandelwal daughter saumya returns safely from dubai amid iran tension

BJP: ईरान युद्ध के बीच फंस गई थी बीजेपी सांसद की बेटी, सुरक्षित घर पहुंचते ही बताई पूरी कहानी

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवीन पारमुवाल Updated Tue, 03 Mar 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच दुबई में फंसी बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल की बेटी सुरक्षित भारत लौट आई हैं। उनकी वापसी के बाद हवाई किराए को लेकर दो अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं।

bjp mp praveen khandelwal daughter saumya returns safely from dubai amid iran tension
दुबई में फंसी बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल की बेटी सुरक्षित भारत लौटीं। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण पूरी दुनिया में तनाव फैल गया है। इस युद्ध के कारण खाड़ी देशों में लाखों विदेशी भी फंस गए हैं जो बाहर जाने का रास्ता तलाश रहे हैं। लेकिन इस बीच हवाई किरायों में दस गुने तक की वृद्धि हो गई है जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अनेक देशों की फ्लाइट्स कैंसिल होने से भी यह समस्या गहरा गई है। इस बीच भारत ने अपने नागरिकों को खाड़ी देशों से निकालना शुरू कर दिया है। 
Trending Videos


खाड़ी देशों में फंसे लोगों में चांदनी चौक से भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल की बेटी सौम्या खंडेलवाल भी शामिल थीं। वे व्यापारिक कार्य से यूएई गई थीं और पिछले तीन दिनों से दुबई में फंसी हुई थीं। फ्लाइट्स के कैंसिल होने से उनका दुबई से बाहर आना मुश्किल हो रहा था। लेकिन जैसे ही भारत ने अपने प्रयासों से अपने नागरिकों को बाहर निकालने का काम शुरू किया, सौम्या भी भारत लौट आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीण खंडेलवाल ने बेटी के लौटने के बाद कहा है कि बेटी के लौटने से उन्हें यूएई का मानवीय चेहरा दिखाई दिया है। उन्होंने दावा किया कि वहां से आ रही फ्लाइट्स में कोई ओवर चार्जिंग नहीं हो रही है। यहां तक कि यूएई के होटलों और टैक्सी वालों ने भी अपने किरायों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। इससे दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों और यूएई के मानवीय चेहरा देखने को मिला है।       

वापसी करने वालों का दावा, दस गुना तक बढ़ा किराया 
ईरान सहित खाड़ी के दूसरे देशों से भारत लौट रहे यात्रियों ने हवाई किराये में भारी बढ़ोतरी होने की बात कही है। मंगलवार को भी देश पहुंचे अनेक यात्रियों ने मीडिया को दिये बयान में कहा है कि सामान्य दिनों में भारत आने का किराया 15 से 20 हजार रुपये के बीच होता है, लेकिन इस समय यह किराया अलग-अलग देशों में पांच से दस गुना तक बढ़ चुका है। 

यह भी पढ़ें: 'हर तरफ मिसाइलें, सहम गए थे बच्चे': हमलों के बीच कैसे बीते खौफनाक दिन; मस्कट से लौटे भारतीयों ने सुनाई दास्तां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed