सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP appoints new state presidents for delhi punjab haryana tripura know why its important

BJP: भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्त की, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली तो हरियाणा में इन महिला नेता को कमान

आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 28 May 2026 01:37 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा ने आज अधिसूचना जारी कर चार राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति करने का एलान किया है। दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पंजाब में सरदार केवल सिंह ढिल्लो पंजाब भाजपा के प्रमुख होंगे। 

BJP appoints new state presidents for delhi punjab haryana tripura know why its important
भाजपा ने चार राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है। पार्टी ने वीरेंद्र सचदेवा के स्थान पर दिल्ली की कमान केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को सौंपी है। इसके अलावा भाजपा ने पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में भी नए प्रदेश अध्यक्ष के नामों का ऐलान किया है। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने अधिसूचना जारी की है।  


केंद्रीय राज्य मंत्री को दिल्ली की कमान
अरुण सिंह ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया, 'भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उपरोक्त नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।' डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है जबकि सरदार केवल सिंह ढिल्लो को पंजाब और अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्ष मल्होत्रा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली से सांसद हैं। वे केंद्र सरकार में मंत्री पद संभाल रहे हैं। लंबे समय से संगठनात्मक राजनीति में सक्रिय मल्होत्रा ने दिल्ली भाजपा में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे जनसंपर्क, संगठन क्षमता और विकास से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


हरियाणा भाजपा की अध्यक्ष नियुक्त हुईं डॉ. अर्चना गुप्ता
डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा की सक्रिय भाजपा नेता और चिकित्सक हैं। संगठनात्मक राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उन्होंने पार्टी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं और महिला नेतृत्व को मजबूत करने में भूमिका निभाई है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनसे संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं को मजबूत करने की उम्मीद की जा रही है।

केवल सिंह ढिल्लो पंजाब में भाजपा के नए प्रमुख
सरदार केवल सिंह ढिल्लो को पंजाब के प्रदेश अध्य़क्ष की जिम्मेदारी ऐसे वक्त में दी गई है। केवल सिंह ढिल्लो की नियुक्ति इस लिहाज से भी अहम है क्योंकि पंजाब में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सरदार केवल सिंह ढिल्लो की जल्द ही अग्निपरीक्षा होगी। वो बरनाला से दो बार विधायक रह चुके हैं और राज्य में उनकी पहचान एक ऐसे नेता के रूप में है, जो हमेशा से विकास को प्राथमिकता देता आया है। उनके बारे में कहा जाता है कि वो विकास से संबंधित कामों को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करते हैं। उन्होंने वर्ष 2022 में संगरूर लोकसभा उपचुनाव और 2024 में बरनाला विधानसभा उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव लड़ा था।

त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को जिम्मेदारी
अभिषेक देबरॉय की बात करें, तो वो त्रिपुरा भाजपा के सक्रिय नेता हैं, जिन्हें अब पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वे लंबे समय से संगठन में काम कर रहे हैं और पार्टी के विभिन्न अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। पार्टी नेतृत्व को उनसे त्रिपुरा में संगठन मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed