BMC Mayor Election: मुंबई में रितु तावड़े होंगी BJP की मेयर, शिंदे गुट के संजय घाड़ी डिप्टी मेयर; नाम का एलान
BMC Mayor Election: भाजपा की रितु तावड़े महायुति की ओर से मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाई गई हैं, जबकि शिवसेना शिंदे गुट के नेता संजय शंकर घाड़ी गठबंधन की ओर से डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार हैं।
विस्तार
मेयर-डिप्टी मेयर पर महायुति की जीत निश्चित
भाजपा मेयर प्रत्याशी रितु तावड़े घाटकोपर से तीन बार की पार्षद और शिक्षा समिति की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी है। जबकि शिवसेना ने मुंबई के वार्ड नंबर 5, मागाथाने के पार्षद संजय शंकर घाड़ी को उप महापौर पद के लिए नामित किया है। बहुमत को देखते हुए महायुति पार्टी के महापौर और उप महापौर पदों के उम्मीदवारों की जीत निश्चित मानी जा रही है।
#WATCH | Mumbai | Brihanmumbai Municipal Corporation Elections | BJP’s Ritu Tawde has been named the Mahayuti’s nominee for the post of Mayor, while Shiv Sena leader Sanjay Shankar Ghadi is the alliance’s nominee for Deputy Mayor. https://t.co/bsgW5cg05L pic.twitter.com/eLhp2D52Ig
— ANI (@ANI) February 7, 2026
महायुति की मेयर पद की उम्मीदवार घोषित होने पर भाजपा नेता रितु तावड़े ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। वहीं शिवसेना शिंदे गुट नेता संजय शंकर ने कहा, 'मैं महायुति गठबंधन के नेताओं का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे डिप्टी मेयर के पद के लिएनामांकित किया। मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि मैं अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा।'
अगले सवा साल के लिए उप महापौर होंगे घाड़ी
डिप्टी मेयर के पद के लिए शिवसेना ने यह साफ किया है कि घाड़ी उप महापौर पद पर डेढ़ साल तक बने रहेंगे। शिवसेना सचिव संजय मोरे ने एक बयान में कहा है कि घाड़ी 15 महीने तक उप महापौर के रूप में कार्य करेंगे। दरअसल, घाड़ी शिवसेना (यूबीटी) के उन वरिष्ठ पूर्व पार्षदों में से एक थे, जिन्होंने पाला बदलकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए थे। मुंबई में उप महापौर के कार्यकाल को विभाजित करके शिवसेना अपने चार पार्षदों को अवसर देना चाहती है।
11 फरवरी को मेयर के चुनाव होंगे, आवेदन दाखिल
दरअसल, मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आज, सात फरवरी को समाप्त हो रही है। उसके बाद 11 फरवरी को मेयर चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा-शिवसेना गठबंधन मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए आवेदन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा और शिवसेना नेता मौजूद रहे। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए उम्मीदवार उतार सकती है।
#WATCH | Mumbai | Brihanmumbai Municipal Corporation Elections | BJP’s Ritu Tawde and Shiv Sena's Sanjay Shankar file their nominations for the post of Mayor and Deputy Mayor, respectively. pic.twitter.com/2B30LFkpAf
— ANI (@ANI) February 7, 2026
ये भी पढ़ें: कौन हैं रितु तावड़े?: आक्रामक मराठी चेहरा, गुजराती बहुल क्षेत्र से जीता BMC चुनाव, बन सकती हैं भाजपा से मेयर
बीएमसी में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी
बता दें कि हाल ही में हुए बृहन्मुंबई नगर निगम के 227 सदस्यीय चुनावों में भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि शिवसेना ने 29 सीटें जीतीं। सत्तारूढ़ गठबंधन, जिसके पास कुल 118 पार्षद हैं, बहुमत के आंकड़े (114) को पार कर चुका है और महापौर पद हासिल करने की अच्छी स्थिति में है।
शिवसेना (यूबीटी), जिसने 1997 से 25 वर्षों तक नगर निकाय पर शासन किया, उसने 65 सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) ने क्रमशः छह और एक सीट जीती।
ये भी पढ़ें: Maharashtra Zilla Parishad-Panchayat Samiti Polls Live: मतदान जारी, मैदान में 7,438 उम्मीदवार; जानिए अपडेट्स
अन्य दलों में कांग्रेस ने 24 सीटें, एआईएमआईएम ने आठ, एनसीपी (अजीत पवार गुट) ने तीन और समाजवादी पार्टी ने दो सीटें जीतीं। नौ साल के अंतराल के बाद हुए इस बीएमसी चुनाव में दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की। बता दें कि बीएमसी देश का सबसे धनी नागरिक निकाय है, जिसका 2025-26 के लिए बजट 74,450 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है, जो कुछ छोटे राज्यों के बजट से भी ज्यादा है।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.