सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP dismisses Congress as irrelevant in West Bengal assembly election 2026 claims TMC is sole opponent

West Bengal Election: 'टीएमसी के साथ ही मुकाबला', बंगाल चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को बताया अप्रासंगिक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 11 Apr 2026 09:47 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के चलते भाजपा और टीएमसी के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों पर चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा। वहीं, मतगणना चौर मई को निर्धारित है।

BJP dismisses Congress as irrelevant in West Bengal assembly election 2026 claims TMC is sole opponent
भाजपा प्रवक्ता एनवी सुभाष - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं। इससे पहले भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उसे राज्य में सियासी रूप से खत्म ताकत करार दिया है। भाजपा प्रवक्ता एनवी सुभाष ने हाल के कांग्रेस के ध्रुवीकरण के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आगामी चुनावी लड़ाई में पूरी तरह से भाजपा और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच मुकाबला है।
Trending Videos


एनवी सुभाष ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की प्रासंगिकता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "भाजपा पूछती है, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस कहां है? सरकार बनाए हुए उन्हें सदियां बीत गईं। वाम दल भी कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Tamil Nadu Election: "तमिलनाडु बनाम दिल्ली की लड़ाई", सीएम स्टालिन बोले- विपक्ष एकजुट होकर भी नहीं जीत पाएगा

कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा :भाजपा प्रवक्ता
उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि कांग्रेस पश्चिम बंगाल में एक भी सीट नहीं जीत सकती। सुभाष ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस केवल सुर्खियों में आने की कोशिश कर रही है, ताकि कम से कम अपनी जमानत बचा सके। भाजपा नेता सुभाष ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी का मुख्य लक्ष्य मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल करना है।

उन्होंने कहा, "भाजपा पश्चिम बंगाल के विकास के लिए बहुत स्पष्ट है। हमने अपने घोषणा पत्र में कई ऐसे मुद्दे शामिल किए हैं जिन्हें लागू किया जा सकता है। जबकि कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है।" उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा पश्चिम बंगाल के साथ-साथ असम और अन्य तीन राज्यों में भी शानदार परिणाम प्राप्त करेगी।

भाजपा के संकल्प पत्र पर टीएमसी की प्रतिक्रिया
इशसे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया था। "सोनार बांग्ला" (स्वर्ण बंगाल) की अवधारणा पर आधारित इस घोषणा पत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा, युवा रोजगार और महिला सुरक्षा पर जोर दिया गया है। अमित शाह ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप बंगाल को निराशा से विकास की ओर ले जाने का एक रोडमैप बताया।

ये भी पढ़ें: मुस्कुराए, हाथ जोड़े और की बातचीत: संसद भवन परिसर में पीएम मोदी और राहुल गांधी की मुलाकात, देखें वीडियो

उन्होंने टीएमसी सरकार पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि उसके 15 साल के शासन के कारण कानून व्यवस्था बिगड़ी है और जनता में व्यापक असंतोष है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने भाजपा के घोषणा पत्र को जुमलों, टूटे वादों और धोखे की एक नए कलेवर में पेश की हुई सूची बताया है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed