ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती आज: राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने किया नमन, PM बोले- उनके विचार आज भी मार्गदर्शक
महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, समेत कई शीर्ष नेताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विस्तार
महान समाज सुधारक ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर संसद भवन परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर देश के शीर्ष नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी प्रेरणा स्थल पहुंचकर महात्मा फुले को पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महात्मा फुले को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके समाज सुधार के योगदान को याद किया।
पीएम मोदी ने बताया- फुले आज भी प्रेरणा स्रोत
पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि महात्मा फुले केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि आज भी भारत के भविष्य के मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि फुले ने अपना जीवन समानता, न्याय और शिक्षा के लिए समर्पित किया और महिलाओं व वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष की मजबूत नींव रखी। प्रधानमंत्री ने यह भी जोर दिया कि उनके विचार आज के भारत में 'सबका साथ, सबका विकास' जैसे संकल्पों में स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at Prerna Sthal on the Parliament premises to pay a floral tribute to Mahatma Jyotiba Phule on his 200th birth anniversary today.
Lok Sabha Speaker Om Birla, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Union Minister Arjun Ram Meghwal, former… pic.twitter.com/QexqUVky1Z — ANI (@ANI) April 11, 2026
पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच हुई बातचीत
संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच संक्षिप्त बातचीत भी हुई। दोनों नेताओं ने इस मौके पर आपसी शिष्टाचार के साथ अभिवादन किया।
कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित कई नेता मौजूद रहे। सभी ने प्रेरणा स्थल पर एकत्र होकर महात्मा फुले के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को स्मरण किया। संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नेताओं ने महात्मा फुले के आदर्शों (समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय) को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
ओम बिरला ने महात्मा फुले को क्रांतिसूर्य बताते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे शक्तिशाली माध्यम बनाया। वहीं अमित शाह ने कहा कि फुले ने महिलाओं की शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए अभूतपूर्व कार्य किए और सत्यशोधक समाज की स्थापना कर नई सोच को जन्म दिया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों में भी महात्मा फुले के विचारों की झलक दिखाई देती है।
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी फुले को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प दोहराया। सीएम योगी ने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ता है जब हर व्यक्ति को शिक्षा और सम्मान का अधिकार मिलता है।
200वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के महान समाज सुधारकों में से एक और पीढ़ियों को दिशा दिखाने वाले महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने कहा कि ज्योतिराव फुले ने अपना पूरा जीवन समानता, न्याय और शिक्षा के मूल्यों के प्रति समर्पित कर दिया। वे ही थे जिन्होंने महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक लेख में अपने विचार साझा किए। यहां पढ़िए पूरा लेख...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.