फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Hits Back at Rahul Gandhi, Calls His Claim of Firing on Students False, Says He Has No Facts

स्टूडेंट, इडियट्स और अंधभक्त: राहुल ने छात्रों की बताई तीन कैटेगरी तो भाजपा हुई हमलावर, कहा- ये अक्षम्य

Wed, 29 Jul 2026 04:55 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Wed, 29 Jul 2026 04:55 PM IST
सार

BJP Hits Back at Rahul Gandhi: लोकसभा में राहुल गांधी के बयान के बाद भाजपा ने उन पर तीखा हमला बोला। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि छात्रों को 'स्टूडेंट, इडियट्स और अंधभक्त' जैसी श्रेणियों में बांटना अक्षम्य है। उन्होंने छात्रों पर गोली चलने के राहुल गांधी के दावे को भी पूरी तरह झूठा बताया। भाजपा ने राहुल गांधी के किन बयानों पर सबसे कड़ा विरोध जताया? साथ ही ये भी जानेंगे कि संबित पात्रा ने और क्या-क्या कहा?

विज्ञापन
BJP Hits Back at Rahul Gandhi, Calls His Claim of Firing on Students False, Says He Has No Facts
भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लोकसभा में राहुल गांधी के बयान के बाद भाजपा ने उन पर तीखा हमला बोला। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर जो टिप्पणी की, वह अक्षम्य है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों को 'स्टूडेंट, इडियट्स और अंधभक्त' जैसी श्रेणियों में बांटने की कोशिश की, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। पात्रा ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों पर गोली चलने का जो आरोप लगाया, वह पूरी तरह झूठा है और तथ्यों पर आधारित नहीं है।
विज्ञापन


संबित पात्रा ने कहा कि संसद परिसर के भीतर राहुल गांधी खुद को भी 'इडियट' नहीं कह सकते और इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद अपनी सच्चाई जानते हैं और देश भी उसे जानता है। पात्रा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में देश के मेधावी छात्र अपनी मांगों को लेकर सामने आए थे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने छात्रों से बातचीत की, समाधान निकाला और इसके बाद आंदोलन समाप्त हो गया। उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर वर्ष 2014 तक पेपर लीक रोकने, परीक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और पेपर लीक माफिया के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई करने का मुद्दा लंबित रहा, लेकिन अब सरकार इस दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन


भाजपा ने राहुल के कौन से झूठ को किय बेनकाब?

  • अमित शाह तीस गाड़ी से चलते हैं।
  • प्रदर्शन के दौरान गोली चलाई गई।
  • अमित शाह सदन में आने से कांप रहे।
  • अमित शाह डर के मारे छुपे हुए हैं।
  • आरएएफ ने छात्राओं के कपड़े फाड़े।
  • राहुल का माइक ऑफ कर दिया जाता है।

क्या छात्रों पर गोली चलने का दावा झूठा बताया गया?

संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने सदन में दावा किया कि छात्रों पर गोलियां चलाई गईं। भाजपा ने तथ्यों की जांच के बाद स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई मामला नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि छात्रों पर कोई गोली नहीं चली और राहुल गांधी ने झूठा दावा किया है। पात्रा ने कहा कि बिना तथ्यों के इस तरह के आरोप लगाना उचित नहीं है और इससे भ्रम फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह मंत्री को लेकर राहुल गांधी पर क्या कहा?

भाजपा सांसद ने राहुल गांधी के उस सवाल पर भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने पूछा था कि केंद्रीय गृह मंत्री सदन में क्यों मौजूद नहीं थे। पात्रा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री केवल भाजपा के नहीं, बल्कि पूरे देश के गृह मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि देश के लोग गृह मंत्री का सम्मान करते हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि गृह मंत्री उनकी तरह गुप्त विदेश यात्राओं पर नहीं जाते, बल्कि देश की जिम्मेदारियां निभाते हैं।

पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था पर भाजपा का क्या दावा?

संबित पात्रा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली को अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाना है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए नई व्यवस्था लाई जा रही है। उनके अनुसार, सरकार युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed