फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Sambit Patra attacks on Congress says spreading confusion over vaccination drive

वैक्सीन पर वार-पलटवार: भाजपा नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पार्टी ने भ्रम फैलाकर किया महापाप

Wed, 16 Jun 2021 03:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 16 Jun 2021 03:27 PM IST
सार

कोरोना वैक्सीन को लेकर सत्तारुढ़ पार्टी और विपक्ष आमने-सामने है। विपक्ष ने कोवाक्सिन में गाय के सीरम मिलाने का आरोप लगाया है, वहीं सरकार ने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का दावा किया है। 

विज्ञापन
BJP leader Sambit Patra attacks on Congress says spreading confusion over vaccination drive
संबित पात्रा, नेता, भाजपा - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना वैक्सीन को लेकर विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच घमासान जारी है।  कांग्रेस नेता की ओर से कोवाक्सिन में गाय के बछड़े का सीरम मिलाए जाने को लेकर सियासत शुरू हो गई । भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। संबित पात्रा ने कहा कि वैक्सीन को लेकर कांग्रेस ने भ्रम फैलाया है। भ्रम फैलाकर कांग्रेस ने महापाप किया है।  दरअसल, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा और पार्टी के सोशल मीडिया के नेशनल कन्वीनर गौरव पांधी ने आरोप लगाया कि कोवाक्सिन में गाय के बछड़े का सीरम होता है और गाय के बछड़े को मारकर ये वैक्सीन तैयार किया जाता है।
विज्ञापन


 
सरकार की लापरवाही से लोगों की गई जान
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बीते दिनों एक टेलीविजन डिबेट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोरोना से हुई मौतों का सही आंकड़ा देश के सामने पेश करने की मांग की। खेड़ा ने कहा कि कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या की देशव्यापी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सरकार की लापरवाही से लाखों लोगों की जान गई। कोरोना काल में सरकार ने दो अपराध किए। एक तो ऑक्सीजन की कमी और वैक्सीन की किल्लत के चलते लोगों ने दम तोड़ दिया।  वहीं दूसरा, कोविड से हुई मौतों के आंकड़े छिपाए गए। इन दोनों अपराधों के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है? इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed