फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ravi Shankar and Smriti Irani question Priyanka; BJP attacks on women's reservation

'क्या महिलाएं इस्तेमाल का विषय हैं': रविशंकर और स्मृति के प्रियंका से सवाल; महिला आरक्षण को लेकर भाजपा हमलावर

Sat, 18 Apr 2026 01:50 PM IST
Riya Dubey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Sat, 18 Apr 2026 01:50 PM IST
सार

भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर महिला आरक्षण को लेकर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिलाओं को अधिकार से वंचित रखने का जश्न मनाया। वहीं, रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि महिलाओं को इस्तेमाल की वस्तु बताना गलत और अपमानजनक है। 

विज्ञापन
Ravi Shankar and Smriti Irani question Priyanka; BJP attacks on women's reservation
भाजाप का कांग्रेस पर हमला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कांग्रेस के मंच से उनकी महिला सांसद की तरफ से कहा गया कि महिलाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। क्या महिलाएं इस्तेमाल का विषय हैं? यह कैसी भाषा है? जिस देश की नारी दुर्गा, काली, सरस्वती और मां है, उसे इस्तेमाल की वस्तु बताया जा रहा है। इसी सोच के कारण यूपीए के समय बिलों कों फाड़ा गया। कांग्रेस जानबूझकर नहीं समझने का नाटक भी करती है। विधानसभा या लोकसभा की सीटों का पुनर्गठन परिसीमन के बिना नहीं हो सकता। परिसीमन जनसंख्या के आधार पर होता है।

विज्ञापन

महिलाओं को अधिकार न देकर कांग्रेस ने जश्न मनाया- स्मृति ईरानी

भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि महिलाओं के अधिकार न देकर कांग्रेस ने कल जश्न मनाया। हर दर्द महिलाएं याद रखेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके समर्थक दलों ने इस बात का उत्सव मना रहे हैं कि जो महिलाएं 33 फीसदी का आरक्षण मांग रही थीं, उन्हें अधिकार से वंचित रखा गया।

विज्ञापन


स्मृति बोलीं कांग्रेस की सोच सामंतवादी है

स्मृति ने कहा कि कांग्रेस ने यह कटाक्ष किया कि भाजपा के कुछ लोगों ने महिलाओं का मसीहा बनने का प्रयास किया। यह सामंतवादी सोच की निशानी है, जिन्हें लगता है कि लोकतंत्र में किसी को सांविधानिक अधिकार दिलाया जाए तो वह अधिकार दिलाने वाला कोई मसीहा होगा। महिलाएं याद रखेंगी कि जब छह दशक तक कांग्रेस के पास सत्ता थी, तो 11 करोड़ महिलाएं शौचालय से वंचित रहीं। तीन तलाक एक अभिशाप बनकर मंडराता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं सब याद रखेंगी- स्मृति

महिलाएं याद रखेंगी कि 25 करोड़ महिलाओं को बैंक का खाता खोलने में कांग्रेस सरकार से कोई मदद नहीं मिली। 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को कांग्रेस के कार्यकाल में आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का सहयोग प्राप्त नहीं हुआ। महिलाएं यह भी याद रखेंगी कि 33 फीसदी आरक्षण का विधेयक एनडीए की सरकार में पारित कराया गया था। मैं स्तब्ध हूं कि कांग्रेस ने यह कहा कि वे 2023 में पारित विधेयक का वो समर्थन करते हैं, लेकिन दोगलापन देखिए कि वो यह भी कहते हैं कि उन्हें परिसीमन की व्यवस्था पर विश्वास नहीं है। कांग्रेस ने अपना क्रूर चेहरा देश की जनता के सामने उजागर किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed