फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Ministers launch attack on INDIA bloc at Kolkata's 'Loktantra Bachao' march

कोलकाता में भाजपा का लोकतंत्र बचाओ मार्च: ममता-राहुल पर निशाना; इंडिया ब्लॉक को क्यों बताया राष्ट्रविरोधी?

Mon, 02 Nov 2026 06:31 PM IST
निर्मल कांत एनआई, कोलकाता (पश्चिम बंगाल)।
एनआई, कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 02 Nov 2026 06:31 PM IST
सार

कोलकाता में भाजपा ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' रैली निकालकर इंडिया ब्लॉक और टीएमसी पर तीखे हमले किए। भाजपा नेताओं ने टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाना बनाया। किसी ने विपक्ष को 'कॉकरोच' कहा तो किसी ने 'डीप स्टेट' का एजेंट; आखिर इन बयानों के पीछे क्या है सियासी संदेश? पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
BJP Ministers launch attack on INDIA bloc at Kolkata's 'Loktantra Bachao' march
बंगाल में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने सोमवार को कोलकाता में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' रैली का नेतृत्व किया। इस रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली। पूरी रैली के दौरान राष्ट्रीय ध्वज प्रमुखता से दिखाई दिए।
विज्ञापन


भाजपा मंत्री ने इंडिया ब्लॉक पर क्या आरोप लगाए?
रैली में एएनआई से बात करते हुए पश्चिम बंगाल के मंत्री अजय कुमार पोद्दार ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति रोकने के लिए विदेशी ताकतें और विपक्षी दल मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने इंडिया ब्लॉक को निशाना बनाया। आरोप लगाया कि उसके घटक दल देश के विकास की गति को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'अराजकता से सत्ता हासिल करना चाहती है कांग्रेस': अमित शाह का कांग्रेस पर हमला; वोट चोरी के आरोपों पर क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


पोद्दार ने कहा, सभी विदेशी ताकतें भारत की रफ्तार रोकना चाहती हैं। वे सभी मिलीभगत कर रहे हैं। ये 'कॉकरोच' यानी इंडिया ब्लॉक से जुड़े सभी लोग, उनका एकमात्र मकसद यह पता लगाना है कि भारत को कैसे रोका जाए। वे उस दिशा को बर्दाश्त नहीं कर सकते, जिस दिशा में प्रधानमंत्री मोदी पिछले 12 साल से देश को आगे ले जा रहे हैं। ये सभी राष्ट्रविरोधी ताकतें हैं।

ममता बनर्जी और राहुल गांधी पर क्या बोले अर्जुन सिंह?
पश्चिम बंगाल के मंत्री अर्जुन सिंह ने भी पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ममता बनर्जी की हाल की टिप्पणियों को लेकर उन पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि वह हताशा में बयान दे रही हैं। उन्होंने विपक्षी नेताओं के बीच राजनीतिक संबंधों पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी निशाना बनाया।

अर्जुन सिंह ने कहा, उनका (ममता बनर्जी) दिमाग काम नहीं कर रहा है। चीजें उनकी इच्छा के मुताबिक नहीं हो रही हैं। इसलिए वह पूरी तरह हताश होकर दूसरों पर हमला कर रही हैं। ममता बनर्जी इस जीवन में एक नगर निगम का चुनाव भी नहीं जीत पाएंगी। अगले जन्म का क्या होगा, यह कौन जानता है? राहुल गांधी 'पप्पू' थे, अब भी हैं और हमेशा रहेंगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि ममता बनर्जी, राहुल गांधी के पैर पकड़ती हैं या पाकिस्तान के। नतीजा वही रहेगा। 

संविधान के खिलाफ माहौल बनाने का आरोप
इस बीच, भाजपा विधायक देवाशीष धर ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल देश के सांविधानिक ढांचे और आंतरिक तथा बाहरी सुरक्षा के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी को बड़े पैमाने पर जनता का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी लोगों तक अपना संदेश पहुंचाने की कोशिश जारी रखेगी।

धर ने कहा, विपक्षी दल 'डीप स्टेट' के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। वे ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो हमारे संविधान के साथ-साथ हमारी आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को कमजोर कर सकता है। हमें बड़े पैमाने पर समर्थन मिल रहा है और हमारा मकसद जनता तक एक संदेश पहुंचाना है। यह कोई छोटी बात नहीं है। यह संदेश हर व्यक्ति तक पहुंचेगा और इसके बाद भी हमारे प्रयास जारी रहेंगे। 

पुलिस की कार्रवाई पर क्या बोले भाजपा विधायक?
तृणमूल नेताओं अभिषेक बनर्जी और ममता बनर्जी की पुलिस से जुड़ी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए धर ने जारी जांच और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई का बचाव किया। उन्होंने आरोपों का सामना कर रहे लोगों को जांच में सहयोग करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा, पुलिस केवल जरूरी जांच कर रही है और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। यह स्वाभाविक है। अगर उनमें हिम्मत है, तो उन्हें जांच का सामना करना चाहिए।


ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: शरद पवार अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर कर रहे निगरानी

टीएमसी नेताओं पर भाजपा प्रवक्ता ने क्या कहा?
भाजपा प्रवक्ता देवजीत सरकार ने भी पुलिस और पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति को लेकर टीएमसी नेतृत्व की टिप्पणियों की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता राजनीतिक घटनाक्रम और पहले चुनाव जीतने के तरीकों से अच्छी तरह परिचित है। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष किसी भी अप्रत्यक्ष राजनीतिक व्यवस्था के जरिये दोबारा सत्ता में नहीं आ पाएगा।

सरकार ने कहा, ऐसा कोई नहीं कर सकता, क्योंकि पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता अच्छी तरह जानती है कि कौन क्या करता है और वे पहले किस तरह चुनाव जीता करते थे। चुनाव के बाद अब वे जो कुछ भी कह रहे हैं, उसका कोई महत्व नहीं है। वे किसी भी पिछले दरवाजे से सत्ता में नहीं आ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed