Elections: विधानसभा चुनाव के एलान के बाद एक्शन में जेपी नड्डा, दिल्ली में बीजेपी महासचिवों के साथ की बैठक
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में अपने आवास पर पार्टी महासचिवों की बैठक की अध्यक्षता की।

विस्तार

सदस्यता अभियान के सभी पहलुओं पर चर्चा के लिए एक और बैठक
खबरों के मुताबिक इस बैठक के बाद शनिवार को भाजपा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रभारी, सह-प्रभारी, सभी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और संगठन महासचिवों की बैठक भी होगी। इसमें सभी प्रदेशों से भाजपा सदस्यता अभियान समिति के सदस्य भी शामिल होंगे। बैठक में सदस्यता अभियान के सभी पहलुओं पर चर्चा होगी। इसमें अभियान शुरू करने की तारीख और प्रक्रिया पर विचार किया जाएगा।
शनिवार को भी भाजपा की अहम बैठक#WATCH | BJP national president & Union Minister JP Nadda chairs party's General Secretary meeting at his residence, in Delhi
(Source: BJP) pic.twitter.com/490w9ukXhl — ANI (@ANI) August 16, 2024
बैठक के एजेंडे में सदस्यता अभियान शुरू करने और संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया को अंतिम रूप देना भी शामिल है। पार्टी मंडल से लेकर जिला और राज्य स्तर तक सदस्यों की भर्ती अभियान चलाने की योजना पर विचार कर रही है। संगठनात्मक चुनाव होने के बाद जनवरी 2025 में भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होने की संभावना है। निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है। जब तक कोई नया अध्यक्ष नहीं चुना जाता तब तक वह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.