नितिन नवीन की नई टीम घोषित: स्मृति ईरानी, वसुंधरा और राम माधव को बड़ी जिम्मेदारी, इन 12 महिला नेताओं को मौका
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई राष्ट्रीय टीम का एलान किया। स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया, जबकि वसुंधरा राजे समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान कर दिया। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
वसुंधरा राजे समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया
भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार, सरदार मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराजा, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस सूची में अलग-अलग राज्यों के नेताओं को जगह दी गई है, जिससे संगठन में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का भी ध्यान रखा गया है।
स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को मिली बड़ी जिम्मेदारी
नई टीम में स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। दोनों नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की जारी सूची में बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर बरकरार रखा गया है। वहीं शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा की नई टीम में महिला नेताओं को भी खास जगह मिली
नई राष्ट्रीय टीम में महिला नेताओं की भी अच्छी भागीदारी दिखाई देती है। वसुंधरा राजे सिंधिया, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इस तरह पार्टी की नई संगठनात्मक टीम में कई महिला नेताओं को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारियां मिली हैं।
नितिन नवीन की टीम में कई राज्यों को मिला प्रतिनिधित्व
भाजपा की नई सूची में राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी के केंद्रीय संगठन में अलग-अलग राज्यों के नेताओं को जिम्मेदारी दिए जाने से राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के विस्तार और समन्वय को मजबूत करने का संकेत मिलता है।
भाजपा की नई टीम में किसे कौन सी जिम्मेदारी मिली?
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष:-
| क्रमांक | नाम | राज्य |
|---|---|---|
| 1 | वसुंधरा राजे सिंधिया | राजस्थान |
| 2 | तीरथ सिंह रावत | उत्तराखंड |
| 3 | राम माधव | दिल्ली |
| 4 | बैजयंत जय पांडा | ओडिशा |
| 5 | डी. पुरंदेश्वरी | आंध्र प्रदेश |
| 6 | रेखा वर्मा | उत्तर प्रदेश |
| 7 | वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी | गुजरात |
| 8 | डॉ. भारती प्रवीण पवार | महाराष्ट्र |
| 9 | सरदार मनप्रीत सिंह बादल | पंजाब |
| 10 | लाल सिंह आर्य | मध्य प्रदेश |
| 11 | प्रो. एम. नागराजा | कर्नाटक |
| 12 | प्रो. तारिक मंसूर | उत्तर प्रदेश |
| 13 | डॉ. मधुचंद्र कर | पश्चिम बंगाल |
राष्ट्रीय महामंत्री:-
| पद | नाम | राज्य |
|---|---|---|
| राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) | बी.एल. संतोष | दिल्ली |
| राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) | शिवप्रकाश | मुंबई |
| राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) | सौदान सिंह | चंडीगढ़ |
| राष्ट्रीय महामंत्री | विनोद तावड़े | महाराष्ट्र |
| राष्ट्रीय महामंत्री | सुनील बंसल | दिल्ली |
| राष्ट्रीय महामंत्री | बिप्लब कुमार देब | त्रिपुरा |
| राष्ट्रीय महामंत्री | स्मृति ईरानी | उत्तर प्रदेश |
| राष्ट्रीय महामंत्री | डॉ. सतीश पूनिया | राजस्थान |
| राष्ट्रीय महामंत्री | गजेंद्र पटेल | मध्य प्रदेश |
| राष्ट्रीय महामंत्री | हरीश द्विवेदी | उत्तर प्रदेश |
| राष्ट्रीय महामंत्री | संजय भाटिया | हरियाणा |
राष्ट्रीय सचिव:-
| क्रमांक | नाम | राज्य |
|---|---|---|
| 1 | कविता पाटीदार | मध्य प्रदेश |
| 2 | के. सुरेंद्रन | केरल |
| 3 | डॉ. भोला सिंह | उत्तर प्रदेश |
| 4 | डॉ. प्रदीप वर्मा | झारखंड |
| 5 | जगदीश ईश्वरभाई पटेल | गुजरात |
| 6 | डॉ. संदीप पाठक | दिल्ली |
| 7 | फांगनोन कोन्याक | नागालैंड |
| 8 | संगीता यादव | उत्तर प्रदेश |
| 9 | अनिल एंटनी | केरल |
| 10 | डॉ. एम. वेंकटेशन | तमिलनाडु |
| 11 | मनोज तिग्गा | पश्चिम बंगाल |
| 12 | सिद्धार्थ शंभू | बिहार |
| 13 | डॉ. स्वदेश सिंह | दिल्ली |
| 14 | श्री मृगांका बरमन | असम |
| 15 | रोहन गुप्ता | गुजरात |
| 16 | जय प्रकाश | दिल्ली |
कोषाध्यक्ष और संयुक्त कोषाध्यक्ष:-
| पद | नाम | राज्य |
|---|---|---|
| राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष | पीयूष गोयल | महाराष्ट्र |
| राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष | राजेश मंगल | राजस्थान |
भाजपा मोर्चों के अध्यक्ष:-
| क्रमांक | मोर्चा | अध्यक्ष | राज्य |
|---|---|---|---|
| 1 | युवा मोर्चा | डॉ. हेमंत जोशी | गुजरात |
| 2 | महिला मोर्चा | रूप कुमारी चौधरी | छत्तीसगढ़ |
| 3 | ओबीसी मोर्चा | अमरपाल मौर्य | उत्तर प्रदेश |
| 4 | किसान मोर्चा | बंसीलाल गुर्जर | मध्य प्रदेश |
| 5 | एससी मोर्चा | शिवेश कुमार राम | बिहार |
| 6 | एसटी मोर्चा | डॉ. मन्नालाल रावत | राजस्थान |
| 7 | अल्पसंख्यक मोर्चा | कुंवर बासित अली | उत्तर प्रदेश |
मीडिया और सोशल मीडिया पदाधिकारी:-
| क्रमांक | पद | नाम | राज्य |
|---|---|---|---|
| 1 | मीडिया संयोजक | अनिल बलूनी | उत्तराखंड |
| 2 | मीडिया सह-संयोजक | आशीष उषा अग्रवाल | मध्य प्रदेश |
| 3 | मीडिया सह-संयोजक | प्रदीप भंडारी | दिल्ली |
| 4 | मीडिया सह-संयोजक | सिद्धार्थ यादव | दिल्ली |
| 5 | सोशल मीडिया संयोजक | दीपक माश्के | छत्तीसगढ़ |
| 6 | सोशल मीडिया सह-संयोजक | प्रीति गांधी | महाराष्ट्र |
| 7 | सोशल मीडिया सह-संयोजक | शिवानंद द्विवेदी | दिल्ली |
| 8 | सोशल मीडिया सह-संयोजक | आलोक भट्ट | उत्तराखंड |
| 9 | सोशल मीडिया सह-संयोजक | अरुण यादव | हरियाणा |
पीएम मोदी ने भाजपा की नई टीम को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों और पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालने वाले नेताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नई टीम में संगठन का अनुभव, नई ऊर्जा और जमीनी स्तर से जुड़ाव का बेहतर तालमेल देखने को मिल रहा है।पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी को और मजबूत करने के लिए पूरी क्षमता से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि नई टीम का ध्यान जनसेवा पर भी केंद्रित रहेगा। प्रधानमंत्री ने सभी नेताओं को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।