फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp press conference sudhanshu trivedi target congress rahul gandhi foreign visit

'कांग्रेस एक मदहोश व्यक्ति के पीछे चल रही': भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- वे मतिभ्रम के शिकार हैं

Fri, 23 Oct 2026 11:20 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 23 Oct 2026 11:20 AM IST
सार

भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी मतिभ्रम के शिकार हैं और कांग्रेस पार्टी इस मतिभ्रम को सच मानकर आचरण कर रही है। 

विज्ञापन
bjp press conference sudhanshu trivedi target congress rahul gandhi foreign visit
सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। भाजपा सांसद और पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लोकसभा में अपने सबसे निम्न स्तर पर पहुंचीं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 50 के नीचे आ गई। भाजपा ने राहुल गांधी को मतिभ्रम का शिकार बताया और तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मदहोशी को सच मानकर अपनी बर्बादी का पैगाम लेकर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


'राहुल गांधी के सारे राजनीतिक प्रयोग विफल रहे'
भाजपा ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कई राजनीतिक प्रयोग किए और सभी विफल रहे। भाजपा ने कहा, 'दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज में उनका (राहुल गांधी) दाखिला निशानेबाजी में एक नेशनल लेवल के खिलाड़ी के रूप में हुआ था। उसके बाद निशाना ऐसा चूकता है कि सारे निशाने चूकते ही चले जा रहे हैं। देश ने किसी निशानेबाजी में उनका कोई नामो-निशान देखा ही नहीं होगा। उन्होंने 1996-99 के बीच में मॉनिटर नाम की एक ब्रिटिश कंपनी में नौकरी की, वो बंद हो गई। उसके बाद उन्होंने बैकॉप्स नाम की एक ब्रिटिश कंपनी में साझेदारी ली। 2003 से लेकर 2009 तक उसमें डायरेक्टर रहें, वो भी बंद हो गई। उसके बाद उन्हें 2014 में पार्टी ने अपना अघोषित नेता बनाया और कांग्रेस पार्टी अपने सबसे निम्न संख्या पर लोकसभा में पहुंची।'
विज्ञापन


भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने पार्टी के भीतर चुनाव कराने की बात कही लेकिन कुछ नहीं हुआ। राहुल गांधी ने वंशवादी राजनीति के खिलाफ बात की, लेकिन गांधी परिवार से ही तीन लोग सांसद हैं। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि दुनियाभर में जो उपद्रव हो रहे हैं, उनमें उपद्रवी ही अराजकता कर रहे हैं, लेकिन भारत में ही ऐसा हो रहा है, जहां नेता प्रतिपक्ष ही अराजकता कर रहे हैं, कभी आकाशवाणी केंद्र में धरने पर बैठ जाते हैं तो कभी सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालते हैं। राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'मदहोशी को सच मानकर कांग्रेस ने अपने होश खो दिए हैं'
भाजपा सांसद ने कहा, 'राहुल गांधी कहते हैं कि 200 अधिकारी उनके संपर्क में हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त उन्हें मैसेज करते हैं, फिर कहते हैं कि संघ में महिलाएं नहीं है और ये भी कहते हैं कि संघ की महिलाएं ही उन्हें बता रही हैं। अक्सर विशेष प्रकार के पदार्थों के सेवन से व्यक्ति को ऐसा मतिभ्रम होता है। हैरानी की बात ये है कि कांग्रेस पार्टी इस मतिभ्रम को सच मानकर आचरण करने लगी है। यानी उस मदहोशी को सच मानकर कांग्रेस ने अपने होश खो दिए हैं और एक मदहोश के पीछे अपनी तबाही का पैगाम लेकर आगे बढ़ते जा रहे हैं।'


राहुल गांधी के विदेश दौरों पर उठाए सवाल
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'राहुल गांधी जब-जब बाहर जाते हैं, वो अज्ञात स्थानों पर जाते हैं और संदिग्ध लोगों से मिलकर आते हैं। यहां आकर वो भारत विरोधी प्रचार करते हैं। मैं यह भी कहना चाहता हूं कि पूरी दुनिया में जो कुछ भी हो रहा है, आपने भारत के जैसा उदाहरण कहीं नहीं देखा होगा। यूरोप हो, फ्रांस हो, इटली हो, अल्बानिया हो; उपद्रवी उपद्रव करते नजर आ रहे हैं, कहीं पर भी नेता प्रतिपक्ष प्रधानमंत्री आवास के सामने लोटपोट करता हुआ, आकाशवाणी भवन में घुसता हुआ और कहीं कूद-फांद करता हुआ नजर नहीं आ रहा है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed