सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Prez Nitin Nabin Gujarat Visit Updates political events public meeting and Three Day programs hindi news

गुजरात के सियासी चौसर पर शक्ति प्रदर्शन: आज से भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा, बैठक से जनसंपर्क तक कई आयोजन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Fri, 20 Feb 2026 10:17 AM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। वे अहमदाबाद और गांधीनगर में संगठनात्मक बैठकें, जनसंवाद और सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सांसदों, विधायकों, उद्योगपतियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। साबरमती रिवरफ्रंट और मंदिर दर्शन भी कार्यक्रम में शामिल है।

BJP Prez Nitin Nabin Gujarat Visit Updates  political events public meeting and Three Day programs hindi news
नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनकी यह पहली गुजरात यात्रा है। दौरे के दौरान अहमदाबाद और गांधीनगर में संगठनात्मक बैठकें, जनसंवाद और कई सार्वजनिक कार्यक्रम तय किए गए हैं। पार्टी इसे संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद का अवसर बता रही है।
Trending Videos


पहले दिन का कार्यक्रम क्या रहेगा?
गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नितिन नवीन दोपहर 12:30 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां पार्टी नेता और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे नारनपुरा स्थित जीएससी बैंक में सांसदों और विधायकों से बातचीत करेंगे। शाम को गांधीनगर के इन्फोसिटी में ‘बजट बैठक’ में उद्योगपतियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट, डॉक्टरों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन किन कार्यक्रमों में रहेंगे शामिल?
21 फरवरी की सुबह वे साबरमती रिवरफ्रंट जाएंगे और स्थानीय लोगों से मिलेंगे। इसके बाद भद्रकाली माता मंदिर में पूजा करेंगे। फिर गांधीनगर स्थित भाजपा के राज्य मुख्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक भी होगी। दोपहर में गिफ्ट सिटी में यंग वॉइस समिट में भाषण देंगे और युवा उद्यमियों से मिलेंगे। शाम को अहमदाबाद के जीएमडीसी हॉल में बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें- पूर्वोत्तर के राज्यों के स्थापना दिवस पर PM मोदी का संदेश, स्थानीय नागरिकों के लिए कही ये बात

तीसरे दिन क्या खास रहेगा?
22 फरवरी को नितिन नवीन खाडिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के सार्वजनिक श्रवण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे दिल्ली लौट जाएंगे।

संगठन पर जोर क्यों?
जगदीश विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संगठन से ही आगे बढ़े हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 45 वर्षीय नितिन नवीन पार्टी के इतिहास में सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। यह दौरा संगठनात्मक समन्वय और जनसंपर्क को मजबूत करने पर केंद्रित है।


अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article