सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IYC Protest at AI Impact Summit Youth Congress activist at bharat mandapam during AI Summit hindi news updates

IYC Protest at AI Impact Summit: एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, हिरासत में प्रदर्शनकारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 20 Feb 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

IYC Protest at AI Impact Summit: भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्यकर्ताओं ने भारत और अमेरिका के बीच समझौते के खिलाफ नारेबाजी भी की। जानिए क्या है पूरा मामला

IYC Protest at AI Impact Summit Youth Congress activist at bharat mandapam during AI Summit hindi news updates
भारत मंडपम में भारतीय युवा कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज उग्र प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन के दौरान अपनी शर्ट उतारे भी देखा गया। भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर उग्र विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारत मंडपम के अलग-अलग पवेलियन में जाकर प्रदर्शन करते देखा गया।
Trending Videos


यह भी पढ़ें - Supreme Court: 'पुलिस-सत्ता गठजोड़ निंदनीय'; अदालत का फरमान- MLC के खिलाफ हत्या का मामला 30 नवंबर तक निपटाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्ट उतार कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे
अधिकारियों के मुताबिक, कई यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी शर्ट उतार दी और नारे लगाए, जिसमें 'पीएम इज कंप्रोमाइज' भी शामिल था। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। सरकारी अधिकारियों, इंडस्ट्री के नेताओं और विदेशी डेलीगेट्स की भागीदारी वाले इस हाई-प्रोफाइल इंटरनेशनल इवेंट में इस तरह के प्रदर्शन से रोकने के लिए प्रदर्शनकारियों को तुरंत हिरासत में लिया गया और जगह से दूर ले जाया गया।



देश की अस्मिता से कोई समझौता नहीं- भारतीय युवा कांग्रेस
वहीं, सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय युवा कांग्रेस ने लिखा- जब विदेश नीति में झुकाव, कॉरपोरेट दबाव और चुप्पी हावी हो… तो साफ है, पीएम मोदी कॉम्प्रोमाइज्ड हैं!! इसी सच्चाई को बेनकाब करने भारतीय युवा कांग्रेस के जाबांज कार्यकर्ता एआई समिट पहुंचे और 'कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया! देश की अस्मिता से कोई समझौता नहीं! इंकलाब जिंदाबाद 
 
भाजपा ने बताया देश विरोधी कृत्य
भारतीय युवा कांग्रेस की प्रदर्शन पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा- कांग्रेस एंट्री इंडिया पार्टी है। राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस के कार्यकर्ता एआई समिट में गए और आपत्तिजनक नारे लगाए। ऐसा काम वही पार्टी कर सकती है, जिसकी नीयत और नीति देशविरोधी है। जब भी भारत का सम्मान होता है और देश ऊपर बढ़ता है, तब राहुल गांधी और वाड्रा परिवार को मिर्ची लगती है। इसी कारण वे अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भारत का अपमान करने वाला कृत्य करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।

'भारत की उपलब्धियों के खिलाफ विरोध'
इस प्रदर्शन पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके लिए एआई 'महत्वाकांक्षी भारत', 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' या 'आकांक्षी भारत' नहीं है। उनके लिए एआई भारत-विरोधी है। यह कांग्रेस कांग्रेस नहीं, बल्कि एएनसी है, यानी राष्ट्र-विरोधी कांग्रेस। एआई शिखर सम्मेलन की दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है। राष्ट्रपति मैक्रों से लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव, शीर्ष तकनीकी कंपनियों के मालिक, सैम ऑल्टमैन से लेकर सुंदर पिचाई तक, सभी इसकी सराहना कर रहे हैं। यहां तक कि शशि थरूर ने भी एआई शिखर सम्मेलन को उत्कृष्ट बताया। लेकिन राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है; यह चरित्रहीन, बुद्धिहीन और भावनाहीन विरोध प्रदर्शन है। यह भाजपा के खिलाफ विरोध नहीं है, यह प्रधानमंत्री के खिलाफ विरोध नहीं है, यह भारत की उपलब्धियों के खिलाफ विरोध है।' 
 
कांग्रेस ही कर सकती है घटिया काम- मनजिंदर सिरसा
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिरसा ने कहा, विदेशी मेहमानों के सामने कांग्रेस ने कपड़े उतरवाकर प्रदर्शन कराया है, नंगा नाच किया है, ये बहुत शर्मसार है। राहुल गांधी महसूस नहीं कर रहे कि कांग्रेस कितना नीचे गिर गई, सत्ता की लालसा के लिए नंगा नाच कर रहे हैं। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन होना चाहिए। मगर, जिसमें देश को कलंकित किया जा रहा हो, देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो, ये घटिया काम कांग्रेस ही कर सकती है।

पूरे देश का युवा गुस्से में है - उदय भानु चिब
वहीं, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध पर इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट उदय भानु चिब ने कहा, 'ये नारे सिर्फ इसलिए नहीं लगाए गए कि यूथ कांग्रेस गुस्से में है, बल्कि ये इसलिए भी लगाए गए क्योंकि पूरे देश का युवा गुस्से में है।' एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध पर एडिशनल डीसीपी आनंद मिश्रा ने कहा, 'हम अपनी कार्रवाई कर रहे हैं। हमने उन्हें हिरासत में लिया है और कानूनी एक्शन ले रहे हैं।'

यह भी पढ़ें - Assam Elections: प्रियंका गांधी CM हिमंत पर हमलावर, कहा- सामाजिक मुद्दों पर ध्यान दें, गौरव गोगोई का किया बचाव

कांग्रेस ने गरिमा के बजाय व्यवधान को चुना- भाजपा
भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'जब भारत एक एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, जिसमें टेक्नोलॉजी में अपने इनोवेशन और लीडरशिप को दिखाया जा रहा है, ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी ने गरिमा के बजाय व्यवधान को चुना। कांग्रेस वर्कर्स ने टॉपलेस होकर स्थल पर हंगामा किया। यह कृत्य साफ तौर पर विश्व मंच पर भारत को शर्मिंदा करने के लिए किया गया।' भाजपा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, 'जब देश खुद को ग्लोबल टेक्नोलॉजी पावरहाउस के तौर पर बनाने की कोशिश कर रहा है, तब इस प्रकार का आचरण केवल उन लोगों के हित में है जो भारत को असफल होते देखना चाहते हैं। राजनीतिक विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाना नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed